बॉडी शेप को परफेक्ट लुक देंगे ये स्टाइलिश पैडेड ब्लाउज, साड़ी से लेकर लहंगा लुक में दिखेंगी खूबसूरत: Padded Blouse Designs
Padded Blouse Designs

बॉडी शेप को परफेक्ट लुक देंगे ये स्टाइलिश पैडेड ब्लाउज, साड़ी से लेकर लहंगा लुक में दिखेंगी खूबसूरत : Padded blouse designs

आइए जानते हैं कि साड़ी लुक में परफेक्ट शेप पाने के लिए पैडेड ब्लाउज के कुछ खूबसूरत डिज़ाइंस कौन-से हैं।

Padded Blouse Designs: साड़ी पहनना सभी को काफी पसंद है। साड़ियों में डिज़ाइन और पैटर्न का एक बड़ा और खूबसूरत कलेक्शन मिलता है। अगर स्टाइलिंग की बात करें, तो साड़ी को एक आकर्षक और सुंदर लुक देने के लिए सही ब्लाउज का चूज करना बेहद महत्वपूर्ण है। आजकल ब्लाउज की बात करें, तो परफेक्ट फिटिंग के लिए पैडेड ब्लाउज का चलन बढ़ गया है।

ये ब्लाउज हर बॉडी टाइप और शेप के लिए अलग-अलग डिज़ाइंस में उपलब्ध होते हैं। आइए जानते हैं कि साड़ी लुक में परफेक्ट शेप पाने के लिए पैडेड ब्लाउज के कुछ खूबसूरत डिज़ाइंस कौन-से हैं। साथ ही, इन्हें और भी स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स भी जानें।

Also read: ट्राई करें ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली के 9 ब्लाउज डिजाइन

वी-नेक ब्लाउज डिजाइन

picture credit – salwar studio

चौड़े कंधे और हैवी बस्ट साइज वाली महिलाएं अक्सर वी-नेक ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। वी-नेक को डीप डिजाइन करवाने पर कई बार ब्लाउज के अंदर पहनी ब्रा दिखने लगती है। इसे छुपाने के लिए आप वी-शेप वाली ब्रा चुन सकती हैं या पहले से ही ब्लाउज में कप्स या पैड्स लगवा सकती हैं। यह न केवल आपकी समस्या को हल करेगा बल्कि आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देगा।

वेलवेट ब्लाउज डिजाइन

picture credit – kalki fashion

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, और इस दौरान वेलवेट फैब्रिक को काफी पसंद किया जा रहा है। बदलते फैशन के साथ, आप अपनी नेकलाइन पर किनारी या लेस का यूज कर सकती हैं और बस्ट को परफेक्ट शेप देने के लिए अंदर से कप्स लगवा सकती हैं। वेलवेट में हमेशा कोशिश करें कि डिजाइन को बेहद सिंपल रखें, क्योंकि यह फैब्रिक अपनी शाइन और रिच लुक के कारण पहले से ही अट्रैक्टिव दिखता है।

स्वीटहार्ट नेक डिजाइन

picture credit – kalki fashion

स्वीटहार्ट नेकलाइन हमेशा से एक एवरग्रीन पसंद रही है। इसमें फैब्रिक और स्लीव्स के लिए कई तरह की डिज़ाइन ऑप्शन्स मिलते हैं। अगर आप नेकलाइन को डीप बनवा रही हैं, तो बेहतर फिट और शेप के लिए कप्स या पैड्स का इस्तेमाल करें। ऐसे स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज़ रेडीमेड रूप में भी आसानी से मार्केट में उपलब्ध हैं।

फुल स्लीव पैडेड ब्लाउज

picture credit – saveas

कई महिलाओं को फुल स्लीव पसंद आती है और अगर उन्हें लगता है कि फुल स्लीव में पैडेड ब्लाउज कैरी करना सही नहीं, तो आपको बता दें कि ऐसा बिलकुल नहीं है। फुल स्लीव पैडेड ब्लाउज का डिज़ाइन स्लीव्स को भी पैडिंग के साथ अच्छे से फिट करता है। यह डिज़ाइन शिफॉन, सिल्क, और जॉर्जेट जैसे हल्के फैब्रिक में अच्छा लगता है। इसलिए अगर आप पैडेड ब्लाउज को फुल स्लीव के साथ आराम से कैरी करें।

हाई नेक पैडेड ब्लाउज

picture credit – kalki fashion

हाई नेक ब्लाउज का अपना ही एक लुक होता है, यह एक रॉयल लुक देता है। इस डिज़ाइन में ब्लाउज का गला ऊंचा होता है और इसमें पैडिंग की जाती है, जिससे कंधे और नेकलाइन की शेप अच्छी दिखती है। यह डिज़ाइन खासतौर से साड़ी या लहंगे के साथ पहना जाता है। इसलिए आप एक बार इसको जरुर ट्राय करें।

बोट नेक पैडेड ब्लाउज

picture credit – salwar studio

आज कल बोट नेक काफी ट्रेंड में है, इस टाइप के ब्लाउज डिजाइन कैरी करने में काफी सुन्दर लुक देते हैं।  बोट नेक ब्लाउज की डिजाइन गर्दन के पास चौड़ी होती है और पैडिंग इसे और अधिक सुंदर और कंफर्टेबल बनाती है। यह डिज़ाइन खासतौर से ऑफिस पहनावे या किसी छोटे मोटे फंक्शन के लिए आप आराम से कैरी कर सकते हैं, यह बहुत ही खुबसूरत लगेगा।

तो ये हैं बॉडी शेप को परफेक्ट लुक देने वाले स्टाइलिश पैडेड ब्लाउज जिन्हें आप साड़ी और लहंगा दोनों के साथ आराम से कैरी कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...