आयशा खान आउटफिट्स
Ayesha Khan Looks

रत लुक्स

Ayesha Khan Looks: बिगबॉस में कंट्रोवर्सी के साथ आई और फिर हर किसी के दिल पर छाई, ऐसी ही एक खास अदाकारा हैं आयशा खान। अपने शानदार व्यवहार के साथ दिलों को जीतने वाली आयशा इन दोनो अपने शानदार फैशनेबल आउटफिट्स से हर किसी का मन मोह रही हैं। आइए जानते हैं सिंपल आउटफिट्स में भी बेहद खास दिखने वाली इस खास अदाकारा के कुछ स्पेशल अवतारो के बारे में।

Also read : बॉलीवुड अभिनेत्री से पीले रंग के स्टाइलिश आउटफिट्स पहनने के लिए टिप्स: Stylish Yellow Outfits

आयशा खान के खूबसूरत लुक्स देख कर सकती हैं, सिंपल एंड एथनिक लुक क्रिएट : Ayesha Khan Looks

आयशा का ब्लू साड़ी लुक

वैसे तो आयशा खास तौर पर अपने सिंपल लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनके कुछ खास लुक्स ऐसे होते हैं जो हर जगह धमाल मचा देते हैं। आयशा का एक ऐसा ही एलिगेंट ब्लू साड़ी लुक बेहद खास है। स्टेप ब्लाउज के साथ कॉटन लुक में व्हाइट इंप्रिंट वाली ये ब्लू साड़ी बेहद खूबसूरत है।

ड्रीमी आयशा का हॉट अंदाज

आयशा का ये बोल्ड अवतार बेहद सिजलिंग और टेंपटिंग है। इस खास लुक में आयशा ने एक बेहद हॉट पिंक वन पीस कैरी किया है। इस शानदार पिंक शाइनी आउटफिट में आयशा काफी ड्रीमी लग रही हैं। पर्ल ज्वैलरी से ये लुक काफी बेहतरीन लग रहा है।

तीखी मिर्ची वाला खास अवतार

बिग बॉस ब्यूटी आयशा ने एक खास पोस्ट में अपनी कुछ शानदार तस्वीरें साझा की जिनमे वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रिंटेड ब्लाउज पर रेड साड़ी वाला आयशा का ये ट्रेडिशनल लुक काफी टेंपटिंग है। आप इस लुक को अपनाकर फायर लगा सकती हैं। आयशा के इस लाल तीखी मिर्ची लुक को कैरी कर आप खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

कयामत है ये लुक

सिंपलिसिटी में भी बेहद एलिगेंट कैसे दिखा जाता है, ये आप आयशा से सीख सकते हैं। एक सिंपल ब्लैक सूट को ब्लैक बेस गोल्डन एंब्रॉयडर्ड दुपट्टे के साथ ये लुक टेन ऑन टेन लग रहा है। आप इस लुक को अपनाकर शानदार दिख सकती हैं। ये ऑल ब्लैक लुक ट्राई कर आप भी शानदार और जानदार दिख सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट का जादू

आयशा खान की काली जुल्फें और गहरी आंखों के जादू से भला कौन बच सकता है? अपने नैनों की अदाओं से किसी को भी दीवाना बनाने वाली आयशा का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है। ब्लैक ब्लाउज पर जेब्रा प्रिंट वाली ये शिफॉन साड़ी काफी कूल है। ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग के साथ ये लुक कॉम्प्लीमेंट कर आयशा तहलका मचा रही हैं।

उफ्फ ये लुक

बंगाली नारी की खूबसूरती वाकई अकल्पनीय होती है। लाल बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी में नारी कितनी खूबसूरत दिखती है, यह हर कोई जानता है। लेकिन आयशा को इस लुक में देखकर फैंस वाकई हैरान हो गए हैं। इतनी एलिगेंस और ग्रेस के साथ इस खूबसूरत साड़ी को कैरी कर आयशा शानदार दिख रही हैं।

सुंदर है, सुशीला…

साड़ी भारतीय नारी का एक शानदार परिधान है। इस शानदार परिधान को हर कोई कैरी करना चाहता है। पर इस ग्लैम के इस सिक्स यार्ड्स ऑफ ग्रेस में सुशील, संस्कारी और सुंदर आयशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। ब्राउन और मस्टर्ड कॉम्बिनेशन वाली ये साड़ी बेहद खूबसूरत है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...