Gold Jewellery
Gold Jewellery

Gold Jewellery: सोना भले ही महंगा हुआ है लेकिन हम गोल्ड जूलरी जरूर खरीदते हैं। यहां गोल्ड जूलरी के लेटेस्ट डिजाइन दिए जा रहे हैं, जिसे आप सुनार से बनवा सकती हैं।

Gold Jewellery-sika chokar
sika chokar

सिक्के के डिजाइन वाला यह चोकर सुन्दर है, जिसे आप हर तरह की पारंपरिक ड्रेस के साथ पहन
सकती हैं। अगर आप नई-नई दुलहन हैं तो दिवाली पर इस तरह का चोकर पहन सकती हैं।

side pendent haar
side pendent haar

एक किनारे पेंडेंट वाला यह लंबा हार बहुत सुन्दर और सबसे हटके है। इसे आप साड़ी और लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इसकी खासियत है इसका लेयर वाला डिजाइन जो इसे सबसे अलग बनाता है।

double kangan
double kangan

अगर आप कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती तो इस तरह के कंगन पहनें। इसमें हरे, पीले और लाल रंग की मीनाकारी का काम बेहद सुंदर है। इसे आप ब्रेसलेट की तरह भी कैरी कर सकती हैं।

single kangan
single kangan

पेंच वाला यह सिंगल कंगन किसी भी साइज के लिए सही है क्योंकि इसके पेंच को खोलकर पहना
जाता है। ज्यादातर लोग इसे ब्रेसलेट की तरह पहनना पसंद करते हैं। इसकी बारीक काॄवग इसे और भी
खूबसूरत बनाती है।

jhumake ke saath jadaoo chokar
jhumake ke saath jadaoo chokar

यह जड़ाऊ चोकर बहुत सुन्दर और राजस्थानी पैटर्न में है। इसके साथ चांदबाली झुमका है। ये दुलहन
के लिए बेस्ट नेकपीस है। इस तरह के जड़ाऊ हार पतली गर्दन वाली महिलाओं पर खूबसूरत लगते हैं।

geometric kangan
geometric kangan

ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले ये कंगन भारी लुक में है, जिसे आप रंगीन चूड़ियों के बीच में पेयर करके
पहन सकती हैं। अगर धनतेरस पर इस तरह के कंगन बनवा रहे हैं तो इनमें लाख जरूर भरवाएं। ताकि
इनकी लाइफ बढ़ सके।

turkish style necklace
turkish style necklace

अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो इस तरह का नेकलेस पहन सकती हैं। ये लहंगे पर काफी
सुंदर लगता है। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पहनने की आदत नहीं है तो आप यह स्लीक सा नेकलेस
बनवा सकती हैं।

paaramparik kangan
paaramparik kangan

यह कंगन पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइन का बड़ा ही सुंदर मेल है, जिसे आप रोजाना पहनने के
लिए भी इस्तेमाल में ला सकती हैं या फिर आप किसी पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।

Temple Necklace Set
Temple Necklace Set

यह टेंपल नेकलेस सेट हार और इयररिंग्स का सेट है। इसमें बारीक मोती भी लगे हैं। सफेद मोती इस
नेकलेस की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इस तरह की ज्वेलरी के साथ हमेशा सिल्क की साड़ी ही अच्छी लगती है।