मिनटों में लगाएं ये 5 खूबसूरत से मेहंदी डिजाइन, कारीगर ही नहीं होगी जरूरत
Mehndi designs in minutes : हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप कुछ मेहंदी के डिजाइन्स को मिनटों में लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस लेख में कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स की लिस्ट-
Mehndi Designs in Minutes : अगर आप खुद से घर पर मिनटों में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं और कारीगर की जरूरत नहीं पड़ने देना चाहतीं, तो कुछ सरल और खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स का चुनाव कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन्स बताएंगे, जिसे आप खुद से घर पर मिनटों में बना सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स हर किसी को बेहद पसंद भी आते हैं और इसे लगाना भी बहुत ही आसान होता है। आइए जानते हैं सिंपल और मिनटों में बनने वाली मेहंदी डिजाइन-
गोल टिक्की मेहंदी डिज़ाइन
सबसे आसान और जल्दी बनने वाले मेहंदी डिज़ाइन में से एक है गोल टिक्की। इसमें आप हथेली के बीच में एक गोल टिक्की बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे गोल घेरे या बिंदियां बनाएं।

यह डिज़ाइन बेहद सिंपल है, लेकिन देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसे उंगलियों पर छोटे-छोटे फूलों से सजाकर आप और खूबसूरती जोड़ सकती हैं।
अरेबिक बेल डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन में एक साइड से बेल को हथेली से कलाई तक खींचा जाता है। आप बड़े और छोटे पत्तों और फूलों को सरलता से बेल में जोड़ सकती हैं। यह डिज़ाइन हथेली को फुल कवर किए बिना सजाती है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है।

फिंगर मेहंदी डिज़ाइन
इस डिज़ाइन में सिर्फ उंगलियों पर ध्यान दिया जाता है। प्रत्येक उंगली पर अलग-अलग छोटे पैटर्न जैसे बिंदी, लाइन, या छोटे फूल बनाकर इसे तैयार करें।

यह डिज़ाइन उन लोगों के लिए सही है जो हथेली को ज्यादा भरना नहीं चाहते, लेकिन फिर भी खूबसूरत दिखना चाहते हैं। इसे बनाने में मात्र कुछ मिनट लगते हैं।
चेक पैटर्न डिज़ाइन
इस डिज़ाइन में हाथ पर छोटे-छोटे चेक पैटर्न बनाए जाते हैं। आप इसे हथेली पर या उंगलियों पर बना सकती हैं। चेक्स के अंदर छोटे-छोटे बिंदु या फूल जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।

यह डिज़ाइन बहुत ही स्टाइलिश लगता है और आधुनिक मेहंदी डिज़ाइनों में से एक है। इसे आप किसी भी विशेष अवसर पर मिनटों में बना सकती हैं।
सर्कुलर फ्लोरल डिज़ाइन
इसमें हाथ के बीचों-बीच एक बड़ा सा गोल फूल बनाएं और उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूलों और पत्तों से सजावट करें। उंगलियों पर भी छोटे-छोटे फूल बनाकर इस डिज़ाइन को पूरा करें।
सर्कुलर फ्लोरल डिज़ाइन देखने में बेहद आकर्षक और एलीगेंट लगता है, और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसे त्योहारों या शादी जैसे खास मौकों पर भी अपनाया जा सकता है।
ध्यान रखें कि मेहंदी लगाते समय पतली कोन का उपयोग करें, इससे डिज़ाइन और भी सुंदर और सटीक बनेगा। मेहंदी लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें और सुखाने के बाद नींबू और चीनी के घोल से इसे और गहरा बनाने की कोशिश करें।
