Overview:
अक्टूबर के पूरे महीने में त्योहारों की धूम रहेगी। रामनवमी से लेकर दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज सभी अक्टूबर के महीने में आएंगे। ऐसे में अभी से महिलाओं और युवतियों को त्योहारों की तैयारियों में जुटना होगा। जिससे समय पर आउटफिट तैयार हो जाए।
Ankita Lokhande Saree Looks: साल 2025 में हर त्योहार जल्दी आ रहा है। सितंबर और अक्टूबर में त्योहारों की धूम रहेगी। नवरात्र, अष्टमी, रामनवमी से लेकर दशहरा, करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज सभी अक्टूबर के महीने में आएंगे। ऐसे में अभी से महिलाओं और युवतियों को त्योहारों की तैयारियों में जुटना होगा। जिससे समय पर आउटफिट तैयार हो जाए। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल साड़ी लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
सिंपल साड़ी, प्रिंटेड ब्लाउज
त्योहारों पर फेस्टिव लुक पाने के लिए डार्क रंगों को चुनना एक अच्छा विकल्प है। आप अंकिता का यह लुक अपना सकती हैं। सिंपल सिल्क साड़ी के साथ अंकिता ने कॉन्ट्रास्ट प्रिंटेड ब्लाउज पहना है। अपने लुक को हैवी बनाने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी नेकलेस और लॉन्ग ईयररिंग्स पहने हैं। बड़ी बिंदी, ढेर सारी चूड़ियां और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट करें।
करवा चौथ के लिए बेस्ट लुक
इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर, 2025 को आ रही है। हर सुहागिन महिला के लिए यह एक बड़ा दिन है। इस दिन लाल साड़ी का अपना अलग महत्व होता है। अगर आप भी कुछ कंफर्टेबल वियर करना चाहती हैं तो अंकिता लोखंडे की ये रेड टिशु सिल्क साड़ी बेस्ट विकल्प हो सकती है। इसके हैवी बॉर्डर से आपको फेस्टिव लुक मिलेगा। साथ में हैवी ज्वेलरी वियर करें। हाथों में ढेर सारी लाल चूड़ियां पहनें। इन दिनों टिशु सिल्क साड़ियां काफी ट्रेंड में भी हैं। आप इसे जरूर ट्राई करें।
चंदेरी साड़ी से दिखें चांद जैसी
चंदेरी साड़ियां एक बार फिर से ट्रेंड में हैं। इन साड़ियों की खासियत यह है कि ये पहनने में लाइट वेट होती हैं और दिखने में काफी भारी लगती हैं। त्योहारों पर ज्यादा काम के बीच अगर आप कुछ कंफर्टेबल वियर करना चाहती हैं तो अंकिता की इस साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। ऐसी चंदेरी साड़ियों में आपको हैवी बॉर्डर भी मिल जाती है, जिससे आपका लुक निखर जाएगा। इसके साथ आप मनचाही ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
कुछ अलग करें ट्राई
त्योहार पर अगर आप कुछ अलग दिखना चाहती हैं तो अंकिता की यह सिंपल फ्यूजन साड़ी आपके काम आ सकती है। इस साटन साड़ी को डिजाइन किया है फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने। साड़ी पर पतला सा शिमरी बॉर्डर है। साथ में अंकिता ने पहना है एक शिमरी ब्लाउज। यही ब्लाउज इस साड़ी को ग्लैमरस लुक दे रहा है। ब्लाउज की स्लीव्स को केप स्टाइल में बनाया गया है। ऐसे में यह साड़ी बहुत ही स्टाइलिश लग रही है।
एलिगेंट और स्टाइलिश अदा
इस त्योहार पर अगर आप एलिगेंट, स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो आप अंकिता की तरह आइवरी कलर की साड़ी पसंद कर सकती हैं। आइवरी कलर काफी समय से ट्रेंड में है। अंकिता ने डिजाइनर दिशा पाटिल की डिजाइन की यह साड़ी अलग ही अंदाज में वियर की है। बॉर्डर वाली यह सिंपल साड़ी भी आपको एलिगेंट लुक देगी। फेस्टिव लुक पाने के लिए आप इसके साथ कॉन्ट्रास्ट में नेकलेस वियर करें।
