Alia Bhatt’s sarees always look beautiful, but her blouse designs add an extra charm to her overall look. She loves experimenting with different styles, making her blouses great fashion inspiration for women aged 30 and above

Summary: आलिया भट्ट के ब्लाउज लुक से 30 प्लस महिलाएं पाएं क्लासी लुक:

आलिया भट्ट की साड़ियां हमेशा खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनके ब्लाउज़ डिज़ाइन्स उनके लुक को और भी खास बना देते हैं। वे अलग-अलग स्टाइल पहनना पसंद करती हैं, जो 30 प्लस उम्र की महिलाओं के लिए बेहतरीन फैशन आइडिया हो सकते हैं।

Alia Bhatt Blouse Designs: आलिया भट्ट पर साड़ियां तो वैसे भी बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनके ब्लाउज़ डिजाइंस अक्सर उनके लुक में चार चांद लगा देते हैं। आलिया अलग-अलग तरह के ब्लाउज़ पहनना पसंद करती हैं, जो हर उम्र की महिलाओं के लिए एक अच्छा फैशन आइडिया बन सकते हैं। खासकर अगर आप 30 प्लस उम्र की हैं और आलिया भट्ट के ब्लाउज़ डिजाइंस से इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं, तो उनके पास कई ऐसे स्टाइलिश डिज़ाइन हैं जो आपके लुक को ग्रेसफुल और ट्रेंडी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आलिया के कौन-कौन से ब्लाउज़ डिज़ाइन से आप इंस्पिरेशन ले सकती है।

आलिया का यह स्लीवलेस ब्लाउज बहुत ही सिंपल और स्टाइलिश है, जिसमें सामने की तरफ डीप कर्व वी-नेकलाइन है जो इसे ग्रेसफुल लुक देती है, और पीछे का हिस्सा भी डीप कट है लेकिन ऊपर की ओर एक पतली स्ट्रिंग लगी है जो ब्लाउज को अच्छे से सपोर्ट देती है। यह ब्लाउज प्लेन है और बिना किसी हैवी डिज़ाइन के जिसे आप आसानी से किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

आलिया का यह ब्लाउज डीप प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन और केप स्लीव्स के साथ बहुत ही फेमिनिन लुक देता है, इसकी सबसे खास बात नीचे की ओर दिया गया स्कैलप बॉर्डर है जो ब्लाउज की खूबसूरती को और भी निखारता है। ऐसा डिज़ाइन साड़ी या लहंगे दोनों के साथ बेहद स्टाइलिश लगता है और किसी खास मौके पर पहनने के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

आलिया भट्ट का यह पिंक ब्लाउज़ डिज़ाइन रेखा के क्लासिक सिलसिला लुक से इंस्पायर था, जिसमें हाई नेकलाइन और फ्रंट की-होल कट दिया गया था जो इसे रॉयल लुक देता है। ब्लाउज़ स्लीवलेस था और इसकी सबसे खास बात थी आगे की तरफ दिया गया वाटरफॉल ड्रेप जो हल्के झरने जैसे फैब्रिक की लेयर में गिरता दिखता है। साथ ही कॉलर और किनारों पर एम्बेलिशमेंट थे जो इसे ग्लैमरस बनाने के साथ-साथ बहुत ही ग्रेसफुल भी बनाते हैं।


इस फोटो में आलिया भट्ट ने अबू जानी-संदीप खोसला की डिज़ाइन की हुई नाऊवारी पैठणी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस, डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहना जो बैकलेस स्टाइल में था और उस पर मोती, सीक्विन और रेशमी धागों से एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह ब्लाउज़ ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न ग्लैमर का तड़का लगाता है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने पिंक और नियॉन ग्रीन कलर ब्लॉक शिफॉन साड़ी पहनी थी, जिसमें हॉट पिंक बेस के साथ नियॉन ग्रीन बॉर्डर था, और इसके साथ उन्होंने जो ब्लाउज़ कैरी किया वह ड्यूल-टोन डिजाइन में था जिसमें सामने की ओर डीप स्क्वायर नेकलाइन और पीछे की तरफ स्टाइलिश कट-आउट था। यह ब्लाउज़ बस्टियर फिटिंग वाला था जो साड़ी को मॉडर्न और ग्लैमरस लुक दे रहा था।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...