Low Neck Blouse Designs: कई महिलाओं को साड़ी या लहंगा पहनना बेहद पसंद होता है, लेकिन इन दोनों से भी ज़्यादा ध्यान वे अपने ब्लाउज़ डिज़ाइन पर देती हैं। अक्सर महिलाएं सिंपल साड़ी या लहंगे के साथ कुछ फैंसी और ट्रेंडी ब्लाउज़ पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो अपने लुक में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो आपको एक बार लो-नेक ब्लाउज़ डिज़ाइन ज़रूर ट्राय करना चाहिए। ये डिज़ाइन पहनने में थोड़े बोल्ड ज़रूर होते हैं, लेकिन किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगते हैं। खासकर कॉकटेल पार्टीज़ या फंक्शन में ये एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। तो चलिए, देखते हैं कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के शानदार लो-नेक ब्लाउज़ डिज़ाइन लुक्स, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
भूमि पेडनेकर
भूमि ने मल्टी-कलर ब्लॉक डिज़ाइन वाली साड़ी के साथ ग्रीन कलर का लो-नेट डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। इस आउटफिट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि उन्होंने इसमें सीधा पल्लू लिया है, जो उन्हें बेहद ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक दे रहा है। गले में चोकर नेकलेस पहना है, बाल खुले रखे हैं और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपना ओवरऑल लुक कंप्लीट किया है।
श्रिया सरन
एक्ट्रेस ने स्काई ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा के साथ चमकीले डिज़ाइन वाला लो-नेक ब्लाउज़ पहना है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। गले में पर्ल चोकर नेकलेस, हाथों में इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहनकर उन्होंने अपने आउटफिट को और भी स्टनिंग बना दिया है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है, जो उनके लुक को किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट बना देता है।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने ग्रीन सैटिन साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन गोटा पट्टी बॉर्डर है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग लो-नेक डिज़ाइन वाला स्ट्रैपी स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। इस आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, और उनका यह लुक उतना ही रिवीलिंग भी है, जो किसी भी कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट हो सकता है। क्लासी रेड लिपस्टिक और खुले वेवी हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना ओवरऑल लुक कम्प्लीट किया है।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने नेवी ब्लू कलर का लहंगा पहना है, जिसे गोल्डन एंबैलिशमेंट से खूबसूरती से सजाया गया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग लो-नेक डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ पहना है, जिसके लोअर हिस्से को सुनहरे रंग के टैसल्स से डेकोरेट किया गया है। उनके पूरे आउटफिट में गोल्डन एंब्रॉयडरी की बारीक डिटेलिंग है, जो इसे और भी यूनिक बना रही है। मिडिल पार्टेड ओपन हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद एलिगेंट बनाए रखा है। गले में पोल्की चोकर नेकलेस और माथे पर सजी छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
मौनी रॉय
काले रंग की अजरख प्रिंट वाली सीधा पल्लू साड़ी के साथ मोनी ने मैचिंग लो-नेक डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। उनके ब्लाउज़ को छोटे-छोटे गोल्डन झुमकों से सजाया गया है, जो इस आउटफिट को एक यूनिक लुक दे रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने माथे पर बड़ा सा मांग टीका पहना है और बालों को कर्ल करके खुला रखा है। मिनिमल मेकअप के साथ इस ट्रेडिशनल साड़ी में वह बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही हैं।
