Strap Blouse Design

हर साड़ी पर खूबसूरत लगेंगे स्ट्रैप ब्लाउज़

Strap Blouse Design : आज के समय में स्ट्रैप ब्लाउज का चलन काफी बढ़ा है। कई बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्ट्रैप ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं कुछ स्ट्रैप ब्लाउज के डिज़ाइन-

Strap Blouse Design: भारत में साड़ी पहनने का चलन काफी पुराना है। समय के साथ-साथ साड़ी पहनने का स्टाइल काफी बदल गया है। खासतौर पर आज कल महिलाएं साड़ी के साथ डिज़ाइनर ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि इससे साड़ी का लुक और अधिक बेहतर होता है। साथ ही स्टाइलिश भी नजर आती हैं। मार्केट में आपको ब्लाउज़ के कई डिज़ाइन जैसे- स्लीवलेस, वी नेक, यू नेक, डोरी ब्लाउज़ इत्यादि। लेकिन क्या  आपने कभी स्ट्रैप ब्लाउज़ कैरी किया है? अगर नहीं, तो इसे अपनी डिज़ाइनर साड़ी के साथ एक बार जरूर कैरी करें। इस ब्लाउज़ में आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे स्ट्रैप ब्लाउज के बारे में बताएंगे, जिससे आप बॉलीवुड की हसीनाओं को मात दे सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ स्ट्रैप ब्लाउज़ के डिज़ाइन –

स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज़

अगर आप अपने डिज़ाइनर ब्लाउज़ को लेकर कंफ्यूज हो रही हैं, तो एक बार स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज़ का चुनाव जरूर करें। आज के समय में कई बॉलीवुड हसीनाओं की यह पहली पसंद है। कियारा से लेकर आलिया तक स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज़ साड़ी के साथ कैरी कर चुकी हैं। इससे आपको लुक मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आएगा। इस डिज़ाइन के ब्लाउज़ में डीप स्वीटहार्ट नेक होता है, जो आपको काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज़ को कैरी करने के बाद आप गले में चोकर पहनें। इससे आप काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।

मिरर वर्क स्ट्रैप ब्लाउज़

साड़ी हो या फिर लहंगा, आप हर तरह के  ड्रेस के साथ इस खूबसूरत से ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। अगर आपको स्ट्रैप ब्लाउज़ पसंद है, तो आपके लिए मिरर वर्क के साथ यह ब्लाउज बेस्ट हो सकता है। तीज त्यौहार से लेकर पार्टी के मौके पर इस तरह का ब्लाउज़ आपको अट्रैक्टिव बना सकता है। आप मिरर के साथ-साथ पीछे डोरी भी डाल सकते हैं, ताकि आपको ब्लाउज़ को कैरी करने में आसानी हो। 

सिंपल स्ट्रैप ब्लाउज़ डिज़ाइन

अगर आपको ज्यादा चमक वाली चीजें पसंद नहीं है, तो आप सिंपल स्ट्रैप ब्लाउज़ का डिज़ाइन भी तैयार कर सकती हैं। इस ब्लाउज़ को किसी भी मौके पर पहन सकती हैं। गर्मी के दिनों के लिए आपके लिए यह ब्लाउज परफेक्ट हो सकता है। सिंपल स्ट्रैप ब्लाउज़ को बनाने के लिए आपको कई खूबसूरत कलर मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपनी साड़ी के मैचिंग के हिसाब से ब्लाउज़ का कलर चुन सकती हैं। 

स्ट्रैप ब्लाउज़ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • स्ट्रैप ब्लाउज डिज़ाइन का ब्लाउज अगर आप सिलवा रही हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है क्योंकि आप अपने हिसाब से स्ट्रैप को चौड़ा या पतला करवा सकती हैं। 
  • ब्लाउज को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए डोरी जरूर लगाएं। इससे कैरी करना भी आसान हो जाता है। साथ ही ब्लाउज में लटकन न लगवाएं। यह काफी ओल्ड फैशन हो चुका है। 
  • टेलर को स्ट्रैप ब्लाउज सिलवाने के दौरान पक्की सिलाई करने की हिदायत दें, ताकि स्ट्रैप जल्दी से टूटे।
  • वहीं, ब्लाउज़ में हमेशा एक्स्ट्रा मार्जिन जरूर रखें, ताकि आप आगे इसे अपने हिसाब से ठीक कर सकें। 

स्ट्रैप ब्लाउज़ के इन डिज़ाइन्स का चुनाव आप कर सकते हैं। इसके अलावा आपको कई तरह के डिज़ाइन मिल जाएंगे।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...