Overview: छठ पूजा पर ट्रेडीशनल लुक में लगाएं रंगों का देसी तड़का, लोग हो जाएंगे कायल
छठ पूजा में ट्रेडिशनल ड्रेसेस न केवल आपकी सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि इस पवित्र त्योहार की भक्ति और उत्साह को भी दर्शाते हैं।
Chhat Puja Desi Look: छठ पूजा, हिंदू धर्म का एक प्राचीन और पवित्र त्योहार है। इस पर्व में सूर्य देव की उपासना की जाती है। जैसे-जैसे यह शुभ अवसर नजदीक आता है, हर कोई इसकी रंगीन रस्मों और भक्ति में डूबने की तैयारी करता है। ऐसे में, छठ पूजा के उत्साह को और बढ़ाने के लिए पारंपरिक परिधानों से बेहतर और क्या हो सकता है। वैसे तो इस दौरान ट्रेडिशनल ड्रेसेस जैसे साड़ी और लहंगा पहना जाता है लेकिन इस मौके को खास बनाने के लिए आप इसमें रंगों का देसी तड़का लगा सकते हैं। इस छठ पूजा पर आप चटक रंगों का उपयोग कर पिक्चर परफेक्ट लुक पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं विभन्न रंगों के देसी तड़के के बारे में।
छठ पूजा में रंगों का महत्व

छठ पूजा में रंगों का विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है। ये रंग न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि भक्तों के मन में गहरी भावनाओं को भी जागृत करते हैं। छठ पूजा पर मुख्य रूप से तीन रंगों को अधिक महत्व दिया जाता है।
लाल: लाल रंग छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण रंग है। यह पवित्रता और सूर्य देव के आशीर्वाद का प्रतीक है। यह रंग सूर्य की ऊर्जा और गर्मी को दर्शाता है, जो इस त्योहार का केंद्रीय तत्व है।
पीला: पीला रंग आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह शरीर और आत्मा को शुद्ध करने में मदद करता है, जो छठ पूजा के कठिन व्रत और रस्मों के लिए जरूरी है।
केसरिया या नारंगी: केसरिया रंग भक्तों और सूर्य देव के बीच गहरे आध्यात्मिक संबंध को दर्शाता है। यह जीवन और ऊर्जा का प्रतीक है।
छठ पूजा में क्या पहनें
छठ पूजा में महिलाओं के लिए साड़ी सबसे पारंपरिक और पसंदीदा परिधान है। लाल, पीले और केसरिया रंगों की साड़ियां इस अवसर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। हालांकि, अगर आप साड़ी के अलावा कुछ और चुनना चाहते हैं, तो लाल, पीले या नारंगी रंग के कुर्ती, कुर्ता सेट, दुपट्टे के साथ या सलवार कमीज का चुनाव कर सकते हैं।
छठ पूजा पर इन रंगों और स्टाइल को करें कैरी

सही फैब्रिक का चुनाव: सुबह की छठ पूजा के लिए रेड मिनी सिल्क प्रिंटेड कुर्ता सेट एक शानदार विकल्प है। सिल्क फैब्रिक और प्रिंट्स आपकी सुबह की रस्मों को और खास बनाएंगे। वहीं, शाम के समारोह में एनर्जेटिक लुक के लिए रेड जरी थ्रेड वर्क कुर्ता सेट चुनें। रशियन सिल्क से बना कुर्ता भीड़ में आपको अलग और आकर्षक बनाएगा।
पीले रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस: छठ पूजा की जीवंतता को अपनाने के लिए येलो सिल्क एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता सेट विद दुपट्टा एक शानदार विकल्प हो सकता है। अगर आप आधुनिक और पारंपरिक का मिश्रण चाहते हैं, तो येलो एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता शरारा सेट चुनें, जो सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है।
नारंगी रंग की चमकदार ड्रेस: नारंगी रंग के परिधानों के साथ छठ पूजा में चमक बिखेरें। लाइट ऑरेंज चंदेरी कुर्ता सेट टाई-डाई दुपट्टे के साथ शालीन और सुंदर लुक देता है। वहीं, वाइब्रेंट ऑरेंज वेलवेट ए-लाइन कुर्ता सेट आपको शाही और आकर्षक लुक प्रदान करता है, जो इस पवित्र अवसर के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
अपने स्टाइल में ऐसे लगाएं देसी तड़का
छठ पूजा में ट्रेडिशनल ड्रेसेस को स्टाइल करने का मतलब है उत्सव की सांस्कृतिक और जीवंत भावना को उभारना। साड़ियों को खूबसूरती से ड्रेप करें और स्टेटमेंट नेकलेस, चूड़ियां और झुमके जैसे पारंपरिक गहनों के साथ लुक को पूरा करें। कुर्ता सेट के साथ मैचिंग या कंट्रास्टिंग बॉटम्स चुनें और दुपट्टे के साथ लुक को कंम्पलीट करें। बिंदी और सिंदूर मेकअप में पारंपरिक स्पर्श जोड़ते हैं। पुरुष अपने परिधानों को पगड़ी या स्कार्फ के साथ स्टाइल कर सकते हैं। कुल मिलाकर, पारंपरिक और उत्सवी भावना को बनाए रखते हुए छठ पूजा के जीवंत रंगों को अपनाएं।
