Wrong Bra Size Risk: गलत साइज़ की ब्रा चुनना आपको कोई बड़ी बात नहीं लगती होगी लेकिन असल में यह बिल्कुल भी सही नहीं है। आपमें से शायद कई लोग यह नहीं जानते होंगे लेकिन सच तो यह है कि गलत साइज़ की ब्रा पहनने से पीठ और कंधों में तकलीफ, सिर दर्द, ब्रेस्ट में दर्द, त्वचा पर चकत्ते जैसे समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि गलत ब्रा पहनने से किस तरह के नुकसान हो सकते हैं और इन्हें कैसे सुधारा जा सकता है।
राइडिंग बैक बैंड

यह तब होता है जब ब्रा का बैंड पीछे की ओर उठ रहा हो और ब्रेस्ट झूल रहा हो। सियक मतलब यह है कि आपके ब्रा का बैंड टाइट है।
कैसे ठीक करें?
आपको बैंड का साइज बढ़ाना पड़ सकता है और हो सकता है कि कप का साइज कम करना पड़े। इससे पीठ पर ढीलापन नहीं नजर आएगा और पीठ पर ब्रा के लंबे समय तक बने रहने के लिए फिटनेस को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
ओवरफ्लोइंग कप
ब्रेस्ट फैलते हुए कप से बाहर आ जाते हैं और बेहद अनअट्रैक्टिव दिखते हैं। इसका मतलब है कि कप आकार में बहुत छोटे हैं।
कैसे ठीक करें?
इसे दूर करने के लिए कप के साइज को बढ़ाना और छोटे बैंड साइज को चुनने की सलाह दी जाती है। ब्रा साइज कैलकुलेटर सही कप साइज बताने और सही फिट देने में मदद करेगा।
अंडरवायर का उठाना

यदि अंडरवायर शरीर से ऊपर उठ रहा है तो इसका मतलब है कि ब्रा सपोर्ट नहीं दे रही है। यह आमतौर पर छोटे कप साइज के कारण होता है।
कैसे ठीक करें?
बड़े कप साइज पहनने की सलाह दी जाती है जिसमें कप शरीर को टाइट होकर पकड़ते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका मौजूदा साइज बहुत छोटा है, तो आप सही साइज के लिए ब्रा साइज कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हेडलाइट इफेक्ट
हेडलाइट इफेक्ट में ठंड के मौसम (खासकर) में निप्पल ब्रा के बाहर साफ दिखाई देने लगते हैं। इससे बचने के लिए पैडिंग वाली (भले ही कम हो) ब्रा चुनें। या आप चाहें तो अलग से भी पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको किसी भी अन्डरगारमेंट्स वाली दुकान में मिल जाएंगे।
कैसे ठीक करें?
इमरजेंसी स्थितियों में किसी भी जोखिम से बचने के लिए कुछ कॉटन पैड अपने पास रखा करें ताकि जरूरत पड़ते ही उसका इस्तेमाल किया जा सके।
कप या गैप का सिकुड़ना

अगर कप में सिकुड़न या गैप है, तो इसका मतलब है कि कप बड़े हैं और इसलिए यह कपड़े में डिम्पल या सिलवटें बनाता है। अमूमन टाइट फिटिंग वाले कपड़े पहनते हुए यह अच्छी तरह से महसूस होता है।
कैसे ठीक करें?
आप कप साइज को छोटा करने की कोशिश कर सकते हैं या यह सुनिश्चित करें कि बैंड टाइट फिट हो।
टाइट बैंड से पीठ में उभार
पीठ की चर्बी तभी नजर आती है जब बैंड टाइट होता है, और इससे मसल्स किनारों से बाहर निकल आते हैं।
कैसे ठीक करें?
चौड़े स्ट्रैप वाली ब्रा चुनें क्योंकि ये सपोर्ट देती हैं और हेवी लुक नहीं देती हैं जिससे आपको अट्रैक्टिव लुक पाने में मदद मिलती है।
