गोयनका हाउस पहुंचेगी अभिरा, रूही को होगी जलन, इमोशनल होंगे बड़े पापा: YRKKH Upcoming Twist
YRKKH Upcoming Twist

YRKKH Upcoming Twist: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टेलीविजन इंडस्ट्री का एक पॉपुलर शो है जो हमेशा ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इन दिनों शो में जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है जो लोगों को हैरान कर रहा है। आने वाले एपिसोड में रूही काफी ज्यादा खुश दिखाई देगा और बड़े पापा को अक्षरा के आसपास होने का एहसास होगा। गोयनका हाउस पहुंचने के बाद अभिरा को अपनापन महसूस होगा वह अच्छा फील करेगी। वह रूही और बड़े पापा को एक साथ दिखेगी तो पोद्दार हाउस जाने का फैसला करेगी।

Also read : सवि की गलती की वजह से बदनाम हुआ गोयनका परिवार, अब शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट: GHKKPM Upcoming Twist

YRKKH Upcoming Twist: अभिरा का होगा स्वागत

जब अभीर घर जाने की बात रहेगी तो रूही उसे रोक लगी और बड़े पापा और बड़ी मम्मी अभिरा का स्वागत करते हुए दिखाई देंगे। बड़े पापा कहेंगे कि बेटी आई है आरती की थाली लेकर आओ। ये सुनकर वह इमोशनल हो जाती है तभी अरमान वहां पर पहुंचता है और कहता है कहां थे तुम मेरी जान निकल जाती अगर तुम्हें कुछ हो जाता तो। तभी नजर रूही पर पड़ती है लेकिन बड़े पापा बात संभाल लेते हैं।

अक्षरा का कमरा

इसके बाद बड़े पापा अभिरा को लेकर अक्षरा के कमरे में जाएंगे। कमरे में जाते ही उसे एहसास होगा की अक्षरा उसके आस पास ही है। इसके बाद वो फूट फूटकर रोने लगेगी और कहेगी कि मम्मा आज आपकी बहुत याद आ रही है। उधर बड़े पापा भी अक्षरा को मिस करेंगे।

रूही को होगी जलन

इधर रूही को धीरे धीरे अभिरा से जलन होने लगेगी। अभिरा की बड़े पापा से नजदीकियां बढ़ते देख वो बड़ी मम्मी को कहेगी कि इसने मुझसे अरमान को छीन लिया अब क्या ये बड़े पापा को भी मुझे छीन लेगी। इस पर बड़ी मम्मी उसे समझाने की कोशिश करेंगी लेकिन वो नहीं मानेगी। अब इसके बाद शो में क्या ट्विस्ट आता है ये देखने वाली बात होगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...