सवि की गलती की वजह से बदनाम हुआ गोयनका परिवार, अब शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट: GHKKPM Upcoming Twist
GHKKPM Upcoming Twist

GHKKPM Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। सवि की एक गलती ईशान के परिवार को बहुत ज्यादा भारी पड़ गई है। परिवार पूरी तरह से बदनाम हो चुका है। बता दें कि सवि की वजह से पूरा कॉलेज जान जाता है कि सुरेखा ने ईशा के साथ क्या किया है। सच जानने के बाद ईशान बुरी तरह से भड़क जाता है और दूसरी और रीवा और सुरेखा भी सवि को गलत बताते हैं। परिवार बदनामी देख सुरेखा भड़कर कर उसे थप्पड़ मार देती है और गुस्से में ईशान भी चला जाता है।

Also read : ‘दबंगी मुलगी आई रे’ से वापसी को तैयार हैं अंजुम फकीह: Anjum Fakih New Show

सीरियल में होगा धमाका

GHKKPM Upcoming Twist
GHKKPM Upcoming Twist and Turns

अब शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है और पूरी कहानी पलट जाएगी। आने वाले एपिसोड में बताया जाएगा कि अपनी गलती की वजह से सवि को पछतावा होगा और वह माफी मांगने के लिए कॉलेज जाएगी। उसे यहां देख कर ईशान पूरी तरह से भड़क जाएगा। सिक्योरिटी को बुलवाकर उसे कॉलेज से बाहर निकलवा देगा और यह भी बोलेगा कि वह उसे कॉलेज से निकलवा देगा और वह उसकी माफी को भी स्वीकार नहीं करता है। ईशान की बातें सुनने के बाद सवि का दिल टूट जाएगा और वह रोते-रोते कॉलेज छोड़कर चली जाएगी। यह बात शांतनु को पता चलेगी और वह सीधा ईशान के पास पहुंच जाएगा।

शांतनु को आएगा गुस्सा

शांतनु को बहुत गुस्सा आएगा और वह ईशान के पास जाकर कहेगा कि उसने सवि के साथ बदतमीजी कर बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके ईशान शांतनु को सारी गलतियां गिरने बैठ जाएगा। अब ये सब सुनने के बाद शांतनु पूरा सच उगलने वाला है जो सभी को हैरान कर देगा। शांतनु यह बताएगा कि किस तरह से अक्का साहेब ने ईशा को लात मार कर घर से बाहर कर दिया था और यह सब जानने के बाद ईशान काफी गुस्से में आ जाएगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...