GHKKPM New Cast: सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है गुम है किसी के प्यार में. अक्सर यह टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 में रहता है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने विराट, सई और पत्रलेखा के रूप में काफ़ी लंबे समय तक अपने किरदारों को निभा कर लोगों का एंटरटेनमेंट किया है और अब शो 20 साल का लीप ले रहा है लेकिन सिर्फ़ इतना ही नहीं ब्लकि इसके लीड रोल्स को भी बदला जा रहा है। नई कहानी के साथ इसमें नए चेहरों की एंट्री हो रही है। फैन्स इसके लिए काफ़ी खुश है।
नए लीड पोस्टर में क्या है खास
शो के नए लीड का पोस्टर आउट हो गया है, जिसमें शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह लीड रोल्स में दिखाई देंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा लीप के बाद शुरू से ही शो से जुड़ी हुई हैं। वो नए प्रोमो में भी नजर आईं थीं। उन्होंने 18 जून को मुंबई के एक होटल में नए प्रोमो की शूटिंग की। जहां वो नए लीड किरदारों को पेश करती नजर आई।
लीड रोल में नजर आयेंगे शक्ति अरोड़ा
इस शो का हिस्सा बनने और बॉलीवुड ऐक्ट्रस रेखा के साथ प्रोमो की शूटिंग के बारे में बात करते हुए शक्ति अरोड़ा उर्फ ईशान ने अपना अनुभव शेयर किया, उन्होंने कहा कि, ‘रेखा जी के साथ काम करना सम्मान की बात है मैं उन्हें बचपन से देखता आया हूं और हमेशा से उनके काम और भाषा का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। दर्शकों को शो में हमेशा की तरह लव ट्राइएंगल दिखाई देगा जहां शक्ति का किरदार ईशान, शरवरी से प्यार करता होगा, लेकिन उसे सवी से शादी करनी पड़ती है।
सवी बनने पर भाविका शर्मा का रिएक्शन
भाविका शर्मा उर्फ सवी ने कहा, ‘जब मुझे एक पुलिसवाली रोल ऑफर किया गया तो मैं हैरान रह गई, क्योंकि पहले भी मैंने इश्कबाज में भी यही भूमिका निभाई थी। भाविका का कहना है कि उनके मन में हमेशा पुलिस फोर्स के लिए एक आदर रहा है। और शो की कहानी दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी।
