DIVYANKA TRIPATHI
DIVYANKA TRIPATHI

Divyanka Tripathi Accident: छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से मशहूर हुई अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का आज एक्सीडेंट हो गया है। जो कि दिव्यांका के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर है। एक्सीडेंट होने की जानकारी अभिनेत्री दिव्यांका के पति और अभिनेता विवेक दाहिया ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिये दी है। वहीं पत्नी का एक्सीडेंट होने के बाद उन्होंने अपने सारे शूट कैंसिल कर दिया है। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांका त्रिपाठी अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका ईलाज चल रहा है। डॉक्टर की एक विशेष टीम उनके हेल्थ पर अपनी नजर बनाये हुए है। वहीं इस खबर के आते ही दिव्यांका के फैंस दुआयें कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द ठीक होकर सेट पर वापसी करें।

Also read : दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया से सीखें रिलेशनशिप टिप्स

पीआर टीम ने दी जानकारी

‘ये हैं मोहब्बतें फेम’ दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की जानकारी उनके पर्सनल पीआर टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मीडिया और सभी फैंस को दी। वहीं अभिनेत्री दिव्यांका के एक्सीडेंट के बाद पति विवेक दहिया ने अपने सभी शूट और लाइव सेशन कैंसिल कर दिए हैं, और फ़िलहाल अपनी के साथ अस्पताल में हैं। पीआर टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘आप सभी प्रशंसकों को बताते हुए बड़ा दुःख हो रहा है कि एक्टर विवेक दहिया का कल होने वाला लाइव सेशन उनकी पत्नी और अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट होने की वजह से कैंसिल करना पड़ रहा है। फ़िलहाल अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अस्पताल की देखरेख में हैं। जब तक वो ठीक नहीं होती विवेक दहिया उनके साथ होंगे। हम आपके सहयोग और समर्थन का धन्यवाद करते हैं, जल्द ही अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया आप सबके साथ जुड़ेंगे।’

हाथ की हड्डी टूटी

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट होने से उनके दाहिने हाथ की दो हड्डियाँ टूट गई हैं। इस बात की जानकारी उनके पति विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी की जरिये उनके फैंस और मीडिया को दी है। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के पति ने उनके हाथ के एक्सरे का फोटो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपडेट किया है। उन्होंने स्टोरी अपलोड करते हुए यह भी बताया है कि अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की सर्जरी कल होगी।

कुछ दिन पहले हुई थी सर्जरी

आपको बता दें कि अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की अंडरवेट सर्जरी अभी कुछ दिन पहले ही हुई थी। इस बात की जानकारी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिये सभी फैंस को दी थी। इस दौरान उनका अच्छे से देखभाल करने के लिए उन्होंने अपने पति विवेक दहिया का शुक्रिया भी किया था।