एक एक्टर के तौर पर खुद को पॉलिश कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी: Divyanka Tripathi News
Divyanka Tripathi News

Divyanka Tripathi News: स्टार प्लस पर आए सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाकर घर- घर में फेमस हुई दिव्यांका त्रिपाठी एक एक्टर के तौर पर अपने आप को परिभाषित करती नजर आती हैं। यह है मोहब्बतें में एक भोली सी इशिता ने जब खतरों के खिलाड़ी में एक प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा लिया था तब हर कोई जान गया था कि दिखने में भले ही वो बहुत नाजुक और भोली सी लगती हैं लेकिन उनके हौंसले चट्‌टान के माफिक हैं। इसके अलावा साल 2019 में जब उन्होंने राजीव खंडेलवाल के साथ कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में काम किया तो जमकर इंटीमेंट सीन दिए। राजीव के साथ पर्दे पर उनकी कैमिसट्री लोगों को बहुत पसंद आई।

इस बोल्ड अंदाज के बाद अब वह अब एक जादूगरनी के किरदार में नजर आने वाली हैं। अगर आप देखना चाहते हैं कि वो जादूगर के तौर पर क्या कमाल दिखाएंगी तो आप उन्हें वेबसीरीज मैजिक ऑफ श्री में देख सकते है। यह वेबसीरीज जियो सिनेमा पर 13 जुलाई को रिलीज होगी। इस सीरीज में उनके किरदार का नाम शीरीं हैं। अगर इस सीरीज के मेन अट्रेक्शन की बात करें तो वह दिव्यांका और जावेद जाफरी हैं। जावेद जाफरी भी आपको इसमें एक जादूगर के तौर पर दिखाई देंगे। लेकिन वह उनके सपोर्ट में नहीं बल्कि उनके विरोध में खड़े होंगे।

कैप्शन भी है ख़ास

जियो सिनेमा ने अपने आधारिक ट्विटर हैंडल से ट्रेलर की जानकारी दी है। लेकिन जानकारी देने का अंदाज बहुत ही प्यारा है। इसमें लिखा है कि इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेहरबान, कदरदान, साहिबान, आ रही है शीरी दिखाने असल जिंदगी का जादू।’ इंट्रोडकशन का यह अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

दिल्ली की लड़की की कहानी

यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसके जीवन में अचानक से बहुत चुनौतियां आ जाती हैं। शीरी शाह दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रहने वाली लड़की है जो अपना जीवन हंसी- खुशी परिवार के साथ बिता रही है। लेकिन अचानक से पति बौद्ध भिक्षु बन जाते हैं और घर छोड़कर चले जाते हैं और यहीं से शुरु हो जाता है शीरीं का संघर्ष।

लुक है सिंपल

दिव्यांका त्रिपाठी की बात करें तो उनके सिंपल लुक फैंस को बहुत भाते हैं। द मैजिक ऑफ शिरी के ट्रेलर की बात करें तो इसमें भी उनका लुक सिंपल है। लेकिन जादूगरनी के वेश में आते ही दिव्यांका बेहद मिस्टीरियस लगती हैं। ट्रेलर में उन्हें एक नॉर्मल सी हाउसवाइफ के तौर पर दिखाया गया है। चूंकि यह 1990 के दशक की कहानी है ऐसे में आपको वे अपने पति और बच्चों के साथ स्कूटर पर सैर करती नजर आती हैं।