Who is singer Karan Aujla accused of cheating on wife palak Aujla Hollywood star said They silenced me
Who is singer Karan Aujla accused of cheating on wife palak Aujla Hollywood star said They silenced me

Overview: सिंगर करण औजला कौन हैं? जिन पर लगे वाइफ को चीट करने का आरोप

आमतौर पर अपने गानों और स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरने वाले करण पर इस बार बेवफाई और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगे हैं।

Who is Singer Karan Aujla Accused of Cheating on Wife: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ‘ग्लोबल स्टार’ और ‘तौबा तौबा‘ जैसे सुपरहिट गानों से दुनिया को नचाने वाले करण औजला इस वक्त एक ऐसी खबर को लेकर चर्चा में हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। आमतौर पर अपने गानों और स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरने वाले करण पर इस बार बेवफाई और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगे हैं। कनाडा की एक महिला कलाकार ने दावा किया है कि करण ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की बात छिपाकर उन्हें डेट किया। आइए जानें, कौन हैं करण औजला? क्या है करण औजला से जुड़ा पूरा मामला? 

कौन है करण औजला?

करण औजला का असली नाम जसकरण सिंह औजला है। करण एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक, रैपर और गीतकार हैं, जिन्हें संगीत जगत में ‘गीतां दी मशीन’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 18 जनवरी 1997 को पंजाब के लुधियाना जिले के घुराला गांव में हुआ था। वह वर्तमान में कनाडा में बसे हुए हैं। करण ने अपने करियर की शुरुआत एक गीतकार के रूप में की थी और ‘तौबा तौबा’, ‘सॉफ्टली’ और ‘डोंट वरी’ जैसे सुपरहिट गानों से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। वह पहले पंजाबी कलाकार हैं जिन्होंने ‘जुनो अवार्ड्स 2024’ में जीत हासिल की। हाल ही में वह एक निजी विवाद के कारण सुर्खियों में रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खुला राज

विवाद की शुरुआत तब हुई जब इंस्टाग्राम पर msgorimusic नाम की एक कलाकार का लंबा-चौड़ा पोस्ट सामने आया। इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स देखते ही देखते रेडिट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जंगल की आग की तरह फैल गए। महिला का दावा है कि वह करण औजला के साथ एक ‘प्राइवेट रिलेशनशिप’ में थीं। 

हॉलीवुड स्टार ने चुप करवाने के लगाए आरोप

हैरान करने वाली बात यह है कि इस आर्टिस्ट के मुताबिक, उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि करण पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम पलक औजला है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस रिश्ते पर सवाल उठाए या सच जानना चाहा, तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

इंडियन इन्फ्लुएंसर का लिया सहारा

आरोप सिर्फ रिश्ते तक सीमित नहीं हैं। हॉलीवुड में काम करने वाली इस कलाकार ने सिंगर की टीम पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं। उनका कहना है कि करण की टीम ने इस पूरे मामले को रफा-दफा करने के लिए एक भारतीय इन्फ्लुएंसर की मदद ली। उस इन्फ्लुएंसर के जरिए सोशल मीडिया पर झूठी कहानियां और भ्रामक जानकारी फैलाई गई ताकि महिला की छवि खराब हो और सच दब जाए। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया ताकि वह इस रिश्ते के बारे में मुंह न खोलें।

मीडिया के सामने होगा मामले का खुलासा

यह मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है। महिला कलाकार का कहना है कि अब वह चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया है कि इस पूरे विवाद की जांच कनाडा और अमेरिका की पुलिस कर रही है। उनके ऊपर जो भी आपराधिक आरोप लगाए गए थे, वह उन्हें सिरे से खारिज करती हैं। वह बहुत जल्द अमेरिकी मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाने वाली हैं। उनका मानना है कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। महिला ने यह भी दावा किया कि कई भारतीय हस्तियों ने उनसे संपर्क किया है और उन्हें इस अन्याय के खिलाफ बोलने की हिम्मत दी है।

क्या वाकई मुश्किल में हैं करण औजला?

करण औजला ने अपनी मेहनत के दम पर पंजाबी संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी पत्नी पलक के साथ उनकी बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में इन आरोपों ने उनकी क्लीन इमेज पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। हालांकि, अभी तक करण या उनकी टीम की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। जहां कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि अगर आरोप सही हैं, तो यह सिंगर के करियर और निजी जीवन के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...