who is priya saroj
who is priya saroj

Overview:

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई इन दिनों काफी चर्चा में है। कार्यक्रम में वीवीआई एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Who is Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई इन दिनों काफी चर्चा में है। रिंकू सिंह को हम सभी जानते हैं, लेकिन प्रिया सरोज के बारे में लोग अभी भी बहुत कम जानते हैं। आइए आज जानते हैं कौन हैं रिंकू का दिल जीतने वाली प्रिया सरोज।

प्रिया सरोज का समाजवादी पार्टी कनेक्शन

दरअसल, प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। प्रिया की शादी भारतीय क्रिकेटर और केआरके के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह से नवंबर में शादी वाली है। 8 जून, 2025 को राजधानी लखनऊ के सेंट्रम होटल में दोनों की ग्रांड रिंग सेरेमनी हुई। इस सगाई कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई शीर्ष नेता एक मंच पर दिखाई दिए। अखिलेश यादव के साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हमने दोनों को आशीर्वाद दिया है।

युवा सांसदों में से एक हैं प्रिया सरोज

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर, 1998 में हुआ था। प्रिया पेशे से वकील हैं। मौजूदा समय में प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। साल 2024 में प्रिया ने लोकसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाई थी। चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई और वह सांसद बनकर लोकसभा पहुंच गईं। प्रिया लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। सांसद बनने के समय उनकी उम्र 25 साल थी। प्रिया को राजनीति विरासत में मिली हैं। वह तीन बार के सांसद और मौजूदा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ीं प्रिया सरोज

प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से बैचलर ऑफ लॉ यानी एलएलबी की डिग्री हासिल की। प्रिया सरोज ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 2024 चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार बीपी सरोज को 35,000 से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हराया था। आपको बता दें कि प्रिया के पिता तूफानी सरोज साल 1999 से साल 2014 तक मछली शहर और सैदपुर लोकसभा सांसद रहे हैं। हालांकि साल 2014 में मोदी लहर में चुनाव हार गए थे। तूफानी सरोज को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है।

इतनी है प्रिया सरोज की नेटवर्थ

प्रिया सरोज सांसद बनने के बाद से काफी एक्टिव रहती हैं। लोकसभा में सदन की कार्यवाही से लेकर क्षेत्र में आम लोगों से मुलाकात करने तक वह जाती हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले पेश किए गए हलफनामे में प्रिया ने अपनी नेटवर्थ करीब 11.26 लाख रुपये बताई है। हालांकि प्रिया की ग्रांड रिंग सेरेमनी चर्चा का विषय बनी हुई है।

वीवीआई एंट्री से हुए सब हैरान

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के सगाई कार्यक्रम में वीवीआई एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस सगाई में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, सपा सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन, जियाउर्रहमान बर्क समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। साथ ही बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...