Overview: 4 साल की त्रिशा थोसर कौन है?
त्रिशा ने अपनी छोटी सी उम्र में वह कर दिखाया, जिसके लिए बड़े-बड़े कलाकार पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं। उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड जीता।
Who is 4-year-old Trisha Thosar: हाल ही में जब 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली में हुआ, तो वहां कई बड़े नाम मौजूद थे। जिसमें ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान, ’12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी और बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी जैसे नाम शामिल थे। लेकिन इन सभी सितारों के बीच, सारी लाइमलाइट एक नन्ही सी परी ने चुरा ली, जिसने अपनी क्यूटनेस और उपलब्धि से सबको हैरान कर दिया। यह और कोई नहीं, बल्कि महज 4 साल की त्रिशा थोसर हैं!
तोड़ दिया कमल हासन का रिकॉर्ड
त्रिशा ने अपनी छोटी सी उम्र में वह कर दिखाया, जिसके लिए बड़े-बड़े कलाकार पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं। उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड जीता। इस जीत के साथ ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पिछले 64 सालों से एक महान हस्ती के नाम था। हम बात कर रहे हैं कमल हासन की।
4 साल की त्रिशा ने तोड़ा 64 साल पुराना रिकॉर्ड!
वह पल बहुत ही यादगार था, जब साड़ी पहने और माथे पर बिंदी सजाए, नन्ही त्रिशा हाथ जोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपना मेडल लेने पहुंचीं। उनकी सहजता, आत्मविश्वास से भरी वॉक और क्यूटनेस का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इस अवॉर्ड ने त्रिशा को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कमल हासन के नाम था, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘कलाथुर कन्नम्मा’ के लिए मात्र 6 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया था।
कमल हासन ने किया ट्विट
Dear Ms. Treesha Thoshar, my loudest applause goes to you. You’ve beaten my record, as I was already six when I got my first award! Way to go madam. Keep working on your incredible talent. My appreciation to your elders in the house.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) September 25, 2025
जब कमल हासन को पता चला कि इस छोटी सी बच्ची ने उनका दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, तो वह भी खुद को बधाई देने से रोक नहीं पाए। उन्होंने ट्विटर पर त्रिशा के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। कमल हासन ने एक्स पर लिखा, “आपको मेरी तरफ से ढेर सारी बधाइयां। मैं छह साल का था जब मुझे अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। आपने मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है! अभी बहुत लंबा सफर तय करना है मैडम। मेहनत करती रहिए। आपके परिवार को बधाई।”
कौन हैं यह टैलेंटेड चाइल्ड आर्टिस्ट?
तो आखिर कौन हैं यह त्रिशा थोसर? त्रिशा एक बेहद पॉपुलर मराठी चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी पहचान सुधाकर रेड्डी की फिल्म ‘नाल 2’ में ‘चिम्मी’ के रोल से बनाई। विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, तब वह मुश्किल से 3 साल की थीं। उनकी एक्टिंग इतनी नैचुरल और दिल को छू लेने वाली थी कि उन्होंने क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों का दिल जीत लिया। त्रिशा अभी रुकने वाली नहीं हैं। वह अब महेश मांजरेकर की आगामी फिल्म ‘पुन्हा शिवाजी राजे भोसले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।
त्रिशा थोसर ने प्रतिभा से जीता दिल
त्रिशा थोसर की यह सफलता केवल एक अवॉर्ड नहीं है, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। यह नन्ही ‘चिम्मी’ भारतीय सिनेमा का एक उज्जवल भविष्य है, जिसे अभी मीलों का सफर तय करना है। यकीन है कि वह अपनी मेहनत और क्यूटनेस से आगे भी कई रिकॉर्ड तोड़ेंगी और ढेर सारा प्यार बटोरेंगी!
