Hera Pheri 3 Controversy
Hera Pheri 3 Controversy

Overview: क्या अक्षय कुमार और परेश रावल की लड़ाई थी फेक?

अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच 'हेरा फेरी 3' को लेकर हुआ विवाद अब सुलझ गया है। अक्षय ने इसे पब्लिसिटी स्टंट मानने से इनकार किया और सब कुछ ठीक बताया।

Hera Pheri 3 Controversy: 2000 के दशक में रिलीज हुई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ आज भी लोगों को गुदगुदा जाती है। इस फिल्म  के तीन किरदार, बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल), राजू (अक्षय कुमार) औ श्याम (सुनील शेट्टी) की कॉमेडी आज भी उतनी ही ताज़ा लगती है। इन तीनों ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जब ‘हेरा फेरी 3’ बनने जा रही है, तो दर्शकों में फिर से काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ महीनों में काफी उलझन और विवाद भी देखने को मिला।

इस साल की शुरुआत में अचानक खबर आई कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे। यह सुनकर फैन्स चौंक गए, क्योंकि बाबूराव के बिना हेरा फेरी की कल्पना भी करना मुश्किल है। मामला गंभीर तब हो गया जब अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कानूनी विवाद की खबरें सामने आने लगींईं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि आखिर हेरा फेरी 3 में कौन सा किरदार होगा और कौन नहीं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इस पूरे केस को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि यह सब कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था, बल्कि मामला वास्तव में कानूनी हो गया था। अक्षय ने बताया कि जब कोई मामला कानूनी रूप ले लेता है, तो उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। लेकिन अब सब कुछ सुलझ गया है और जल्द ही हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।”

अक्षय की बातों से साफ पता चलता है कि अब मामला शांत हो गया है और टीम फिर से एकजुट होकर काम करने में लग गई है। अक्षय का ये भी कहना है कि फिल्म के पार्ट 3 को बनाने में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन अब सब एकदम नॉर्मल हो चुका है और टीम एक बार फिर साथ आ गई है।

अक्षय के अलावा, सुनील शेट्टी ने भी खुशी जताई और परेश रावल की वापसी की पुष्टि की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “हां, वह वापस आ रहे हैं। इसके लिे मैं बहुत खुश हूं। लेकिन अभी ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि नजर लगती है।” सुनील की बातों से भी यह बात साफ है कि अब अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों ही फिर से हेरा फेरी 3 में एक साथ नजर आएंगे।

कुछ हफ्ते पहले ‘द हिमांशु मेहता शो’ के एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को लेकर हुए विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ़ कहा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है और फिल्म को लेकर कोई तनाव नहीं है।

परेश रावल ने कहा कि जब कोई फिल्म या किरदार लोगों को इतना पसंद आता है, तो कलाकारों को बहुत सोच-समझकर काम करना चाहिए और हमें कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। मेहनत से काम करना चाहिए ताकि दर्शकों को फिर वही खुशी मिल सके। 

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...