हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं वामिका गब्बी के व्हाइट आउटफिट, पहनकर निकलेंगी तो मच जाएगा बवाल: Wamiqa Gabbi Outfits
Wamiqa Gabbi Outfits

Overview: हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं Wamiqa Gabbi के व्हाइट आउटफिट

wamiqa gabbi white outfits for every occasion: वामिका गब्बी अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल गेम के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल अंदाज देखकर किसी का भी दिल उन पर फिसल सकता है। उनके हर आउटफिट में इंस्पिरेशन होती है। उनके वॉडरोब में डेट नाइट से लेकर वेडिंग सीजन तक के लिए आपको परफेक्ट आउटफिट्स आराम से मिल जाएंगे।

Wamiqa Gabbi Outfits: वामिका गब्बी अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल गेम के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल अंदाज देखकर किसी का भी दिल उन पर फिसल सकता है। उनके हर आउटफिट में इंस्पिरेशन होती है। उनके वॉडरोब में डेट नाइट से लेकर वेडिंग सीजन तक के लिए आपको परफेक्ट आउटफिट्स आराम से मिल जाएंगे।

अगर आप भी वामिका के स्टाइलिश अंदाज से इंस्पायर होना चाहती है, तो आपको उनके व्हाइट आउटफिट्स से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इन व्हाइट आउटफिट में आप हर ओकेजन पर सबसे कमाल की लगेंगी। आइए देखें वामिका गब्बी के स्टाइलिश व्हाइट आउटफिट्स…

Also read: इस पूरे साल ट्रेंड में रहे मेहंदी के ये यूनिक डिजाइन, वेडिंग सीजन से लेकर करवाचौथ तक हर किसी को भाए: 2024 Mehndi Designs

ऑफ शोल्डर मिड काफ ड्रेस

क्यूट लुक के साथ अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान है, तो आपको वामिका के इस लुक से जरूर इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इस तरह से रेडी होकर आप कहर मचा सकती हैं। व्हाइट आउटफिट के साथ रेड बोल्ड लिप आपके हुस्न में चार-चांद लगा देंगे। इसे आप जरूर ट्राई करना चाहिए। ये लुक कॉलेज पार्टी के लिए भी बेस्ट है।

ऑफ व्हाइट रफल साड़ी

अगर आप शादी में जा रही हैं और सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो ये क्लासी साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। आजकल वेडिंग में व्हाइट आउटफिट्स का खूब ट्रेंड है। इसे पहनकर आप भी हुस्न-ए-मल्लिका लगेंगी। ये शानदार लुक रिक्रिएट करना काफी आसान है।

व्हाइट ऑरगेंजा लहंगा विद मिरर वर्क ब्लाउज

अगर आप अपने स्टाइलिश अंदाज में चार-चांद लगाना चाहती हैं, तो वामिका का ये व्हाइट लहंगा लुक इसमें आपकी मदद कर सकता है। शादी या किसी ट्रेडिशन फंक्शन में आप इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। यकीन मानिए इस अंदाज के साथ घर से निकलेंगी, तो हर कोई आपको राजुकमारी जैसा ट्रीट करेगा। ये लुक काफी रॉयल और क्लासी है।

व्हाइट शॉर्ट कुर्ती विद शरारा

आपको शरारा पहनना पसंद है, तो व्हाइट सूट और शरारा का ये सेट आपके दिल को जीतने वाला है। प्रिंसेस ट्रिटमेंट चाहिए, तो आज ही अपने कलेक्शन में आपको ये शरारा सूट सेट शामिल कर लेना चाहिए। इसके साथ नेट का दुपट्टा लुक में चार नहीं बल्कि अनगिनत चांद लगा देगा। इसके साथ सिंपल हेयरस्टाइल और मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा।

व्हाइट ब्रालेट ड्रेस

कॉकटेल पार्टी में जाना है और ड्रेस सेलेक्ट नहीं की है, तो वामिका की ये ड्रेस आपके काम आ सकती है। ये कूल और स्टाइलिश ब्रालेट ड्रेस आपको सबसे अलद दिखने में मदद करेगी। ये व्हाइट आउटफिट कॉकटेल पार्टी से लेकर नाइट आउट तक सभी ओकेजन्स के लिए परफेक्ट है। इसके साथ बोल्ड ग्लॉसी मेकअप आपको हीरोइनों वाला लुक पाने में मदद करेगा।

व्हाइट विंटर ब्लेजर लुक

अगर आप इस विंटर सीजन में क्लासी और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो आपको वामिका के इस व्हाइट ओवरकोट लुक से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इस कोट को पहनकर आप कमाल की फैशनिस्टा लगेंगी। हर कोई आपको भी पलटकर देखेगा। एक्ट्रेस का ये लुक आप न्यू ईयर या फिर क्रिसमस पर रिक्रिएट कर सकती हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...