Alia Bhatt
Alia bhatt

Alia Bhatt अपनी मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी बेहतरीन परफार्मेंस को लेकर हर तरफ उनकी खूब वाहवाही हो रही है। इस फिल्म के बाद आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट आज टॉप एक्ट्रेस की सीट पर काबिज हैं। अगर आलिया की पसंद-नापसंद की बात हो तो उन्हें व्हाइट कलर बहुत पसंद है।

हाल ही में, पिछले कुछ समय में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने व्हाइट कलर को स्टाइल किया। चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न, हर लुक में उन्होंने व्हाइट कलर को बेहद ग्रेसफुली कैरी किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आलिया के कुछ व्हाइट कलर लुक्स के बारे में बताएं-

Alia Bhatt व्हाइट इंडो-वेस्टर्न लुक

आलिया भट्ट का यह इंडो-वेस्टर्न लुक यकीनन काफी अलग और ब्यूटीफुल है। इस लुक में आलिया ने व्हाइट कलर ब्लेजर के साथ प्लीटेड बॉटम को स्टाइल किया है, जो यकीनन काफी अच्छा लग रहा है। अपने इस आउटफिट के साथ आलिया ने बन बनाया है, जबकि एक्सेसरीज में उन्होंने बीड्स स्टाइल हैवी इयररिंग्स लुक दिया है। जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा है।

आलिया भट्ट व्हाइट शॉर्ट ड्रेस लुक

अगर आप वेस्टर्न वियर में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप आलिया भट्ट के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में आलिया ने व्हाइट कलर ही शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसकी उन्होंने मैचिंग कलर ब्लेजर के साथ लेयरिंग की है। नो मेकअप और नो एक्सेसरीज लुक उन पर काफी अच्छा लग रहा है।

आलिया भट्ट व्हाइट गाउन लुक

वेस्टर्न वियर लुक में आलिया भट्ट का यह लुक बेहद ही स्टनिंग लग रहा है। आलिया ने ट्यूब स्टाइल गाउन को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। वहीं नो मेकअप लुक में वह बेहद ही स्टनिंग नजर आ रही हैं। हेयर को उन्होंने ओपन लुक दिया है, लेकिन अपने हेयरस्टाइल को और भी खास बनाने के लिए आलिया ने हेयरस्टाइल को रियल फूलों से सजाया है।

आलिया भट्ट व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी लुक

अगर आप प्लेन साड़ी में भी बेहद ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं तो ऐसे में आप आलिया भट्ट के इस व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में आलिया ने व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल किया है, जिसके बॉर्डर पर ब्लैक कलर लुक दिया गया है। वहीं अपनी इस साड़ी को आलिया ने ब्लैक कलर स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। एक्सेसरीज में उन्होंने बिग साइज झूमकों और बिग रिंग्स को पहना है। आलिया का मेकअप बेहद ही लाइट है और हेयरस्टाइल में उन्होंने पोनीटेल ब्रेड बनाया है। अगर आप चाहें तो आलिया की इस साड़ी को केजुअल्स से लेकर ऑफिस वियर मे आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस और कोहल आइज लुक काफी अच्छा लगता है।

आलिया भट्ट व्हाइट साड़ी विद फ्लोरल ब्लाउज लुक

कई बार एक प्लेन साड़ी में भी आपका लुक खास लग सकता है, अगर आप एक डिफरेंट स्टाइल ब्लाउज को पेयर करें, जैसा कि इस लुक में आलिया ने किया है। इस लुक में आलिया ने प्लेन व्हाइट साड़ी को पहना है, जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट काफी अच्छा लग रहा है। वहीं अपने लुक को खास बनाने के लिए आलिया ने इस साड़ी को मैचिंग फ्लोरल प्रिंट हाई नेक ब्लाउज को पेयर किया है। उनका मेकअप नेचुरली ब्यूटीफुल लग रहा है और एक्सेसरीज में उन्होंने झूमकों को पहना है। उनके इस लुक में हेयरस्टाइल में लगे रियल फूल चार-चांद लगा रहे हैं।

आलिया भट्ट व्हाइट एंड येलो साड़ी लुक

अगर आप अब अपने वार्डरोब को अपडेट कर रही हैं तो आलिया की इस व्हाइट साड़ी को अपने लुक का हिस्सा अवश्य बनाएं। इस लुक में आलिया ने व्हाइट साड़ी पहनी हैं, जिस पर येलो कलर के स्मॉल साइज फूल बने हैं। इस साड़ी में आलिया का लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग लग रहा है। वहीं अपनी इस साड़ी को आलिया ने डीप नेकलाइन प्लेन ब्लाउज के साथ पेयर किया है। ओपन हेयर और नो मेकअप लुक में आलिया यकीनन बेहद अच्छी लग रही हैं। आप हाउस पार्टीज में या फिर फैमिली गेट टू गेदर में इस आलिया के इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। हालांकि, मेकअप में आप कुछ लाइट व ब्राइट कलर्स जैसे पिंक लिपस्टिक आदि को सलेक्ट कर सकती हैं।

आलिया भट्ट व्हाइट थ्रेड वर्क साड़ी लुक

आलिया भट्ट का यह सिंपल व्हाइट साड़ी लुक भी बेहद अच्छा लग रहा है। इस लुक में आलिया ने प्लेन व्हाइट साड़ी को स्टाइल किया है, जिस पर लाइट ग्रीन कलर से थ्रेड वर्क किया गया है। आलिया ने अपनी इस साड़ी को स्लीवलेस डीप नेकलाइन ब्लाउज को पेयर किया है। एक्सेसरीज में उन्होंने राउंड शेप्ड इयररिंग्स को पहना है और हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बनाया है, जिसमें उन्होंने लाइट पिंक कलर के रियल फूलों को भी सजाया है। माथे पर छोटी सी बिन्दी उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही है। अगर आप ऑफिस या डे टाइम में व्हाइट साड़ी में खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आलिया भट्ट के इस लुक को रिक्रिएट करें।

तो आपको आलिया भट्ट का कौन सा व्हाइट कलर लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment