Overview: इस पूरे साल ट्रेंड में रहे मेहंदी के ये यूनिक डिजाइन: Year Ender 2024
Simple Mehndi Designs Of 2024: शादी हो या फिर कोई त्योहार हर मौके पर मेहंदी लगाना महिलाओं की पहली पसंद होती है। हिंदू धर्म में मेहंदी को सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। इसके बिना कोई भी ओकेजन अधूरा है। मेहंदी ना केवल शगुन के लिए लगाई जाती है, बल्कि ये हाथों की शोभा भी बढ़ाती है। साल खत्म होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इस पूरे साल महिलाओं के हाथों की शोभा किन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स ने बढ़ाई और किन हेना डिजाइन्स को खूब प्यार मिला। आइए देखें साल 2024 के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स…
2024 Mehndi Designs: शादी हो या फिर कोई त्योहार हर मौके पर मेहंदी लगाना महिलाओं की पहली पसंद होती है। हिंदू धर्म में मेहंदी को सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। इसके बिना कोई भी ओकेजन अधूरा है। मेहंदी ना केवल शगुन के लिए लगाई जाती है, बल्कि ये हाथों की शोभा भी बढ़ाती है।
इस पूरे साल मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन्स ट्रेंड का हिस्सा बने रहे। इस साल मेहंदी के जालीदार डिजाइन से लेकर पीकॉक मेहंदी तक को महिलाओं ने खूब प्यार दिया। इस साल ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन्स के साथ-साथ मॉर्डन आर्ट मेहंदी के डिजाइन्स को भी खूब प्यार मिला।
साल खत्म होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं इस पूरे साल महिलाओं के हाथों की शोभा किन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स ने बढ़ाई और किन हेना डिजाइन्स को खूब प्यार मिला। आइए देखें साल 2024 के ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स…
झुमर मेहंदी डिजाइन

इस साल झुमर मेहंदी डिजाइन खूब पसंद किया गया। ये मेहंदी आर्ट मॉर्डन और ट्रेडिशनल डिजाइन का मिक्स है। इस डिजाइन को ईद से लेकर शादियों तक काफी प्यार मिला। यूनिक होने के साथ-साथ ये डिजाइन बहुत ही क्लासी लुक देता है। इसे बनाना भी काफी इजी है। इस डिजाइन की खासियत ये है कि इसे फ्रंच के साथ-साथ बैक हैंड पर भी लगाया जा सकता है।
जाल मेहंदी डिजाइन
जाल मेहंदी पैटर्न इस साल के सबसे पॉपुलर डिजाइन्स में से एक है। इस डिजाइन की खासियत ये है कि इसे आप हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी सजा सकते हैं। नई नवेली दुल्हनों से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक इस डिजाइन को सभी ने खूब आजमाया। इस डिजाइन को बनाना भी काफी आसान है। इसे आप बिना किसी की मदद के खुद भी लगा सकते हैं।
झरोखा मेहंदी डिजाइन

राजस्थानी ट्रेडिशन से निकली झरोखा मेहंदी डिजाइन को भी साल 2024 में महिलाओं ने खूब प्यार दिया। ये डिजाइन देखने में बहुत ही क्लासी लगता है। इसे लगाकर आपके हाथ किसी राजकुमारी जैसे लगेंगे। इस रॉयल मेहंदी को लोगों ने खूब ट्राई किया। शादी से लेकर करवाचौथ तक इसे बहुत प्यार मिला।
मोर मेहंदी डिजाइन
मेहंदी की बात करें और पीकॉक मेहंदी का नाम कैसे ना आए। इस साल पीकॉक मेहंदी को भी खूब प्यार मिला। इस डिजाइन को काफी पसंद किया गया। ये डिजाइन सालों से ट्रेंड में बना हुआ है। इस साल भी इसे महिलाओं ने अपने हाथों पर खूब सजाया। शादी से लेकर त्योहारों तक ये काफी खूबसूरत लगता है। इसे आप डेली ओकेजन के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।
यह भी देखें-वेडिंग सीजन में जरूर ट्राई करें ये 5 तरह के अनारकली सूट, मौसी और बुआ भी लेंगी बलाएं: 5 Types of Anarkali
लोटस मेहंदी डिजाइन
इस साल फूलों वाली मेहंदी के अलग-अलग ट्रेंड्स चले। इनमें से एक था लोटस मेहंदी डिजाइन। लोटस मेहंदी बहुत ही प्यारी लगती है। इस डिजाइन को लड़कियों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। शादी की मेहंदी सेरेमनी में इस लोगों ने अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना गया। ये डिजाइन वाकई बहुत ही कमाल का है। इसे आप भी अपने आने वाले फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
