Overview:
विक्रांत मैसी जल्द ही आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'White' होगा जिसे सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के लिए 'Narcos' इंटरनेशनल टीम को ऑनबोर्ड किया गया है।
Vikrant Massey In Sri Sri Ravi Shankar Biopic: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी, शनाया कपूर के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के बाद अब जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘व्हाइट’ होगा, जिसे सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। और फिल्म का निर्देशन मंटू बास्सी करेंगे। पिछले एक साल से फिल्म के प्रोडक्शन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में अब मेकर्स अगस्त 2025 से फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं।
विक्रांत मैसी स्टारर ‘White’ को शूट करेगी, ‘Narcos’ इंटरनेशनल टीम
हाल ही में आई खबरों के अनुसार विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘White’ श्री श्री रवि शंकर की जीवनी नहीं बल्कि कोलंबिया में 52 सालों तक चलने वाली सिविल वॉर पर आधारित होने वाली है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग भी कोलंबिया की रियल लोकेशनों पर हो होगी। जिसके लिए नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल इंटरनेशनल वेब सीरीज ‘Narcos’ पर काम कर चुकी टीम और क्रू को चुना गया है।
‘White’ में विक्रांत के साथ काम करेगा बड़ा इंटरनेशनल क्रू
खबरों के अनुसार, विक्रांत मैसी के ग्लोबल प्रोजेक्ट में उनके साथ प्रोडक्शन से लेकर टेक्निकल मेंबर्स तक सब के लिए एक बड़े इंटरनेशनल क्रू को चुना गया है। ये टीम पहले ‘Narcos’ जैसे कई ग्लोबली सुपरहिट प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है। आपको बता दें, फिल्म ‘White’ कोलंबिया में लंबे सिविल वॉर को सुलझाने में श्री श्री रविशंकर की निभाई भूमिका को दर्शाया गया है। ये फिल्म ग्लोबल विजन के साथ बनाई जा रही है। जिसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होने वाली है। फिल्म का 90 प्रतिशत हिस्सा कोलंबिया में शूट किया जाने वाला है और बाकी का एक हिस्सा मुंबई के स्टूडियो में शूट होगा।
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी श्री श्री रवि शंकर के किरदार में ढलने की पूरी तैयारी शुरू कर चुके हैं। और आजकल फिल्म के लिए रीडिंग और एक्टिंग वर्कशॉप्स में बिजी हैं।
