Vijay Deverakonda kisses fiancée Rashmika Mandanna's hand
Vijay Deverakonda kisses fiancée Rashmika Mandanna's hand

Summary: विजय ने चूमा रश्मिका का हाथ, वीडीओ हुआ वायरल

हैदराबाद में आयोजित रश्मिका मंदाना की नई फिल्म “द गर्लफ्रेंड” के सक्सेस इवेंट में अभिनेता विजय देवरकोंडा अपने खास अंदाज़ में नज़र आए। इस मौके पर विजय ने सबके सामने रश्मिका का हाथ थामकर प्यार से चूमा, जिसे देखकर रश्मिका मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं।

Vijay and Rashmika: रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म “द गर्लफ्रेंड” का सक्सेस इवेंट हैदराबाद में हुआ, जिसमें विजय देवरेकोंडा भी शामिल हुए। लेकिन इस इवेंट में विजय ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि सब कन्फर्म हो गए कि इनकी सगाई चुपचाप हो चुकी है। दरअसल विजय ने सबके सामने पहली बार रश्मिका के हाथ को चूम लिया और सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो वायरल हो गया। 

हैदराबाद में आयोजित फिल्म “द गर्लफ्रेंड” की सक्सेस पार्टी में विजय अपनी मंगेतर रश्मिका को सपोर्ट करने पहुंचे। उन्होंने सबके सामने रश्मिका का हाथ थामकर प्यार से चूमा, बस यही पल था जो रश्मिका के चेहरे पर मुस्कान ले आया। रश्मिका की शर्माई मुस्कान और विजय की नजरों का प्यार इस बात का सबूत था कि यह रिश्ता अब केवल अफवाह नहीं रहा।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यह वायरल हो गया। रश्मिका और विजय के फैंस खुश हो गए। एक ने लिखा, “अब तो कन्फर्म है!”, तो किसी ने कहा, “रियल लाइफ गर्लफ्रेंड का रियल लव!” कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं की बौछार हो गई।

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna in Geetha Govindam
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna in Geetha Govindam

रश्मिका और विजय की जोड़ी 2018 में आई सुपरहिट फिल्म “गीता गोविंदम” से शुरू हुई थी। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी प्यारी थी कि दर्शकों ने उन्हें असल जिंदगी में भी एक साथ देखने की इच्छा जताई। इसके बाद 2019 में आई “डियर कॉमरेड” ने इस जोड़ी को और भी पॉपुलर बना दिया। हालांकि, उस समय दोनों ने अपने रिश्ते को “अच्छी दोस्ती” बताया था, लेकिन बाद में यह प्यार में बदल गया।

रश्मिका ने 2018 में कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी, जबकि विजय का नाम भी अन्य एक्ट्रेसेज से जुड़ता रहा। इसके बावजूद, रश्मिका और विजय के बीच की दोस्ती बरकरार रही। दोनों ने अपने निजी जीवन को हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका ने इस साल अक्टूबर में सगाई कर ली है। यह समारोह कम लोगों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। चर्चा है कि यह प्यारा कपल अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

रश्मिका मंदाना की नई फिल्म “द गर्लफ्रेंड” एक ऐसी युवती की कहानी है, जो प्यार में खो जाने के साथ-साथ खुद को भी खोजती है। कहानी में रश्मिका का किरदार संवेदनशील, सशक्त और आत्मसम्मान से भरा हुआ है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक लड़की सच्चे दिल से किसी से मोहब्बत करने के साथ ही रिश्ते में अपनी पहचान नहीं खोना चाहती। प्यार के नाम पर समझौता करने के बजाय वह खुद से जुड़ी रहती है। रश्मिका ने इस भूमिका को बेहद सहजता और गहराई से निभाया है, यही वजह है कि फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...