Do aur Do Pyaar Teaser: अगर आप विद्या बालन के दिल से फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी हे। विद्या बालन की मूवी दो और दो प्यार 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसमें वह काव्या का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसका ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च किया गया है। इसमें विद्या अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। विद्या के साथ फिल्म में इलियाना डिक्रूजा, सेंथिल राममूर्ति और प्रतीक गांधी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अप्लाज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। टेलर से पता चल रहा है कि कहानी काफी रोमांटिक के साथ रोचक भी रहने वाली है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
कंफ्यूज हैं विद्या
इस फिल्म में विद्या के अपोजिट सेंथिल हैं और इलियाना के अपोजिट प्रतीक। दोनों ही कपल्स की बात करें तो इन लोगों को आपस में बहुत प्यार है। यह एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। टीजर में बताया गया है कि इनके जीवन में सभी कुछ परफैक्ट है लेकिन गड़बड़ तब होती है जब प्रतीक और विद्याा एक दूसरे को एक बिस्तर में पाते हैं। लेकिन विद्याा के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ओटीटी पर काफी सक्रिय रहने के बाद विद्या बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।
और भी हैं सितारे
अगर हम इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो सभी एक्टर एक से बढ़कर एक हैं। प्रतीक गांधी की बात करें तो वह गुजराती थिएटर और सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने ओटीटी की सीरीज स्कैम 1992 में हर्षद मेहता का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था। वहीं सेंथिल राममूर्ति भारतीय मूल के अमेरिकन अभिनेता हैं। बॉलीवुड में इन्हें फिल्म शोर इन द सिटी से पहचान मिली। इसके अलावा यह एनबीसी के साइंस फिक्शन ड्रामा हीरोज के लिए जाने जाते हैं।
