Vicky Khukuri Dance: विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म सैम बहादुर की प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया लाने वाले विक्की इस बार सैम बहादुर से फैंस का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं। जो कि 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। विक्की अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने बिंदास डांस के कारण भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके डांस वीडियो को फैंस बहुत पसंद करते हैं। एक बार फिर विक्की अपने डांस के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं लेकिन इस बार उनका डांस कुछ अलग है और इनके इस डांस पर सिर्फ विक्की ही नहीं बल्कि भारतीय सेना के जवान भी उनके साथ डांस करते नज़र आए। तो चलिए जानते हैं कैसे विक्की का ये डांस अलग है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
Also read: फ़िल्म ‘सैम बहादुर’ का टीज़र हुआ रिलीज़, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड: Sam Bahadur Teaser Release
खुकुरी नृत्य करते नज़र आए विक्की
इन दिनों विक्की अपनी अगली फिल्म सैम बहादुर की प्रमोशन में लगे हुए हैं। विक्की फिल्म की प्रमोशन के लिए लखनऊ पंहुचे जहाँ उन्होंने गोरखा सिपाहियों के साथ खुकुरी नृत्य किया और सोशल मीडिया पर ये नृत्य वायरल हो गया। विक्की ने इस नृत्य को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि आज खुकुरी धारण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,उनके कदम से कदम मिलाने का आनंद,गोरखाओं के साथ खुकुरी नृत्य करके गर्व महसूस हुआ। जय महाकाली आयो गोरखाली। विक्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
क्या है खुकुरी
खुकुरी , गोरखाओं का मुख्य औजार है, इसकी सहायता से वो युद्ध लड़ते हैं। इसलिए ये गोरखा रेजिमेंट का हिस्सा है। गोरखा रेजिमेंट सबसे शातिर रेजिमेंट मानी जाती है। उनकी मान्यता है कि खुकुरी को बगैर खून से रंगे म्यान में नहीं रख सकते हैं। यानी अगर दुश्मन का खून इसमें नहीं लगा तो गोरखा को अपने ही खून से इसे रंगना होता है। गोरखाओं ने कई कठिन लड़ाइयां जीती हैं। उनका युद्ध घोष है जय महाकाली आयो गोरखाली।
