फ़िल्म 'सैम बहादुर' का टीज़र हुआ रिलीज़, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड: Sam Bahadur Teaser Release
Sam Bahadur Teaser Release

Sam Bahadur Teaser Release: विक्की कौशल अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए कोई न कोई फिल्म लेकर आते रहते हैं। विक्की कौशल की फिल्म ‘मसान’ को बहुत पसंद किया गया था। उनकी फ़िल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को भी बहुत सराहा गया था। अब विक्की अपने दर्शकों के लिए कुछ नया ला रहे हैं। इस बार फ़िल्म ‘सैम बहादुर’ से विक्की कौशल अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। आज फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। तो चलिए जानते हैं कि टीज़र में क्या ख़ास है।

कैसा है टीज़र

फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। टीज़र एकदम ज़बरदस्त है। फैंस को ये टीज़र बहुत पसंद आ रहा है। फ़िल्म की कहानी फील्ड मार्शल सैम बहादुर मानेक शॉ की ज़िन्दगी पर आधारित हैं। फैंस टीज़र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और आज टीज़र रिलीज़ होने के बाद फैंस में इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर फिल्म का टीज़र ट्रेंड कर रहा है। टीज़र में विक्की कौशल फील्ड मार्शल की भूमिका निभाते नज़र आ रहे हैं। विक्की एकदम नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। ‘एक सोल्जर के लिए उसकी जान से भी ज़्यादा कीमती होती है उसकी इज़्ज़त उसकी वर्दी और एक सोल्जर अपनी वर्दी के लिए अपनी जान भी दे सकता है’ इस तरह के दमदार डायलॉग से सजा ये टीज़र बेहद पसंद किया जा रहा है।

टीज़र में नज़र आ रहे हैं ये कलाकार

टीज़र में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नज़र आ रहे हैं। फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का किरदार निभाते नज़र आ रही हैं। सान्या मल्होत्रा फील्ड मार्शल की पत्नी का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है। फ़िल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होगी। विक्की कौशल के फर्स्ट लुक को देखकर ही फैंस फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे। टीज़र के बाद अब फिल्म का इंतज़ार कर रहे फैंस को फिल्म कितनी पसंद आयेगी ये तो फिल्म की रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...