Wamiqa Gabbi Scared SRK: वामिका गब्बी अपनी आने वाली फिल्म “भूल चूक माफ” को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव हैं। वामिका को बड़ा ब्रेक एटली की फिल्म “बेबी जॉन” से मिला, जिसमें वह वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ थीं। शाहरुख खान की फिल्म “जवान” के बाद यह फिल्म निर्माता एटली की दूसरी बॉलीवुड फिल्म थी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक रोचक बात बताकर वामिका फिर से चर्चा में हैं और यह बात शाहरुख खान से जुड़ी है।
शाहरुख के बारे में क्या कहा वामिका ने?
“बेबी जॉन” के मुहूर्त के लिए एटली ने अपने “जवान” के फिल्म स्टार शाहरुख खान को ईवेंट में शामिल होने के लिए बुलाया था। यह सुपरस्टार के साथ वामिका की पहली ऑफिशियल मुलाकात भी थी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में वामिका गब्बी ने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, “मेरी उनसे यह बातचीत बहुत अजीबोगरीब थी। हम सभी बेबी जॉन के मुहूर्त पर थे, जब शाहरुख खान 15 मिनट के लिए सेट पर आए। मेरा भाई हार्दिक मेरे साथ सेट पर था। उनके आते ही सब उनसे इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि उनके चारों ओर खड़े हो गए और उनकी बातें सुनने लगे। मेरा भाई और मैं पीछे खड़े थे और हम अपनी बातें कर रहे थे और सोच रहे थे कि शाहरुख के साथ हम क्या बात करेंगे। उसी समय मैंने हार्दिक से पूछा, “अगर वह जाते समय मुझसे बात करने आएंगे, तो मुझे उनसे क्या बात करनी चाहिए? हार्दिक ने मज़ाक में कहा, नस काट दे। हम यह सब बात करते हुए हंस रहे थे।”
वामिका की इस बात पर शाहरुख ने क्या किया?
हमारे अनुमान के मुताबिक वह जाने से पहले मेरे पास आए क्योंकि मैं भी उस फिल्म में थी। उन्होंने कहा “ठीक है, अलविदा”। और मैंने कहा, “आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा सर, मेरा भाई मुझसे कह रहा था कि मैं अपनी कलाई काट लूं लेकिन जाहिर है कि मैं ऐसा नहीं करूंगी।” जैसे ही मैंने उन्हें यह बात बताई, सभी चुप हो गए और शाहरुख बस चले गए। उनके जाने के बाद, प्रोडक्शन से एक व्यक्ति मेरे पास दौड़ता हुआ आया और बोला, “क्या तुमने अभी अपनी कलाई काटने की बात कही है?” मेरा भाई चौंक गया। मुझे सच में लगा कि शाहरुख को मज़ाक समझ में आएगा, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आया,” शर्मिंदा होते हुए वामिका गब्बी ने इंटरव्यू में कहा।
“भूल चूक माफ” की डीटेल
करण शर्मा द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी “भूल चुक माफ” 23 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के मद्देनजर इस फिल्म को पहले ओटीटी रिलीज के लिए कहा गया था। लेकिन अब अब युद्धविराम लागू होने के साथ निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। थिएटर में रिलीज होने के बाद “भूल चुक माफ” का प्रीमियर दो सप्ताह बाद 6 जून को प्राइम वीडियो पर होने की संभावना है।
