Ravi Dubey to play lakshman
Ravi Dubey role in Ramayana

Overview: रामायण में लक्ष्मण बनेंगे रवि दुबे

टीवी के मशहूर एक्टर रवि दुबे अब रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी जबरदस्त एंट्री ने फैंस को कर दिया है उत्साहित।

Ravi Dubey in Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण‘ इन दिनों सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। हाल ही में फिल्म के रैप-अप वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें रणबीर कपूर (भगवान राम) और रवि दुबे (लक्ष्मण) को गले लगते हुए देखा गया। साथ ही खबर है कि 3 जुलाई को फिल्म का आधिकारिक लोगो लॉन्च होने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे के जीवन की दिलचस्प कहानी।

अब रवि दुबे नितेश तिवारी की मेगा प्रोजेक्ट रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, जो उनके करियर का एक नया और बड़ा अध्याय साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी उत्साह है और फैंस अब उन्हें इस पौराणिक रोल में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ऐलान होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रामायण के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और लक्ष्मण बने रवि दुबे को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही रवि ने अपने एक्टिंग के सपने को धीरे-धीरे जीना शुरू कर दिया। कॉलेज में ही उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे और वे विज्ञापनों में भी नजर आने लगे। इससे उनके पिता भी काफी प्रभावित हुए। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ रवि ने प्रिंट ऐड्स और टीवी विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया। उन्हें यह काम मॉडलिंग एजेंसियों के जरिए मिल रहा था। रवि को उस वक्त यह अंदाज़ा नहीं था कि यह एक दिन उनका फुल टाइम करियर बन जाएगा। एक्टिंग डेब्यू से पहले ही रवि ने 40 से ज्यादा ऐड फिल्मों में काम कर लिया था, जिनमें कई बड़े ब्रांड्स भी शामिल थे।

बचपन से ही रवि का रुझान क्रिएटिव फील्ड और एक्टिंग की तरफ था। हालांकि उनके परिवार को भरोसा नहीं था कि वह इस क्षेत्र में करियर बनाएंगे, इसलिए उन्होंने पहले पढ़ाई पूरी करने की ठानी। रवि ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेलीकॉम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यह फैसला उनके पिता का था, ताकि अभिनय में करियर बनाने से पहले उनके पास एक डिग्री हो। रवि दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डीडी नेशनल के शो ‘स्त्री…तेरी कहानी’ से की थी। यह शो भले ही ज्यादा चर्चित नहीं हुआ, लेकिन रवि के कैमरे के सामने आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींचा।

इसके बाद उन्हें 2007 में ज़ी टीवी के शो ‘डोली सजा के’ में लीड रोल मिला, जिसमें वह एक्ट्रेस बरखा बिष्ट के साथ नजर आए। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा स्टेप था। इसके बाद रवि ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘रणबीर रानो’ जैसे शो में दिखाई दिए। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली सोनी टीवी के पॉपुलर शो ‘सास बिना ससुराल’ से।

रवि दुबे का सबसे हिट और यादगार शो रहा ‘जमाई राजा’, जिसमें उन्होंने रोशनी (निया शर्मा) के साथ लीड रोल निभाया। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वह एक लोकप्रिय टीवी स्टार बन गए। आज रवि सिर्फ एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि वह एक सक्षम होस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर और एक प्रोड्यूसर भी हैं। वह अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...