'Ramayana' Made ₹4000 Crores

Overview: 'रामायण' की पहली झलक: 'बॉक्स ऑफिस पर तूफान'

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत 'रामायण' के 7 मिनट के शोरील ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शुरुआती समीक्षाएं इसे 'अचंभित' करने वाला बता रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है। फिल्म दो भागों में दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगी।

First look of Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण‘ के 7 मिनट के शोरील और फर्स्ट ग्लिंप्स को देखने के बाद दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर शुरुआती समीक्षाएं बेहद सकारात्मक हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा तूफान लेकर आएगी।

‘रामायण’ का पहला झलक: ‘अचंभित’ करने वाला अनुभव

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श को ‘रामायण‘ की पहली झलक और एक विशेष 7 मिनट का विजन शोरील देखने का मौका मिला। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “#जयश्रीराम अभी-अभी सबसे प्रतीक्षित महाकाव्य – #रामायण की पहली झलक और 7 मिनट का विज़न शोरील देखा। कालातीत गाथा की यह झलक आपको अचंभित कर देती है।” उन्होंने आगे कहा, “प्रबल भावना: #रामायण सिर्फ आज की फिल्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए है… #बॉक्सऑफ़िस पर तूफ़ान आ रहा है!”

रणबीर कपूर का ‘भावुक’ समापन भाषण

फिल्म ‘रामायण‘ के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रैप-अप पार्टी के दौरान रणबीर कपूर, जो भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, काफी भावुक दिखे। उन्होंने पूरी कास्ट और क्रू को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। रणबीर ने इसे अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बताया और साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और अन्य सह-कलाकारों के सामूहिक प्रयास की सराहना की।

शानदार स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में एक प्रभावशाली स्टार कास्ट शामिल है:

रणबीर कपूर – भगवान राम

साई पल्लवी – माता सीता

यश – रावण

सनी देओल – हनुमान

रवि दुबे – लक्ष्मण

लारा दत्ता – कैकेयी

रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा

काजल अग्रवाल – मंदोदरी

दो भागों में होगी रिलीज

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। रिपोर्टों के अनुसार, पहला भाग दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा, इसके बाद दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। हालांकि, इन तारीखों की आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है।

आगामी लॉन्च और उत्साह

फिल्म का पहला आधिकारिक झलक 3 जुलाई 2025 को मुंबई सहित 9 प्रमुख शहरों में IMAX स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इस झलक को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर तरण आदर्श की सकारात्मक समीक्षा के बाद। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म “आदिपुरुष” जैसी पिछली निराशाओं के विपरीत, रामायण की कहानी को भव्य और प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत करेगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...