TV Celebrity Career: कई बार हम देखते हैं कि टेलीविजन पर आने वाले अभिनेत्रियां सीरियल में जरुर भोली-भाली होती हैं लेकिन असल जिंदगी में उनका एक अलग ही अंदाज होता है लेकिन कुछ एक्ट्रेस इसमें अलग हैं। कभी अपनी एक्टिंग से दिलों में छाप छोड़ने वाली और हर घर में अपने कैरेक्टर के जरिए पहचान बनाने वाली टीवी की यह बहुएं असल जिंदगी में भी अपने घर-परिवार को पसंद करती हैं। निजी जीवन में अपने घर-संसार को बहुत अहमियत देती है। यहां तक कि अपने घर के लिए इन्होंने एक्टिंग से किनारा कर लिया है। यह जानती हैं कि सही मायनों में परिवार की अहमियत क्या है। इस आर्टीकल में हम टीवी की उन 5 बहुओं के बारे में चर्चा करेंगे जिनके सपनों का संसार सुहाना है।
TV Celebrity Career-1) दीपिका कक्कड़ इब्राहीम
ससुराल सिमर का फेम दीपिका ने जब शोएब इब्राहीम से शादी की तो उन्होंने शोएब के साथ उनके घरवालों को भी स्वीकारा। शोएब अपनी छोटी बहन सबा को अपनी बेटी मानते हैं और सबा की शादी का पूरा जिम्मा दीपिका ने अपने हाथ में लिया। हालांकि मुंबई एक ही बिल्डिंग में अलग फ्लैट में रहती है लेकिन दीपिका और शोएब के साथ उनके पिता रहते हैं। शोएब के पिता बीमार हैं और उनके पिता की देख-रेख दीपिका करती हैं। शोएब के मौसी के बच्चे रेहान और रिजा वहीं रहते हैं उन्हें छोटे से गांव मौदाहा से मुंबई बुलाने में दीपिका का रोल कम नहीं था। शोएब की मौसियां और नानी का भी दीपिका के बहुत करीब हैं। शादी के बाद वो किस तरह की जिंदगी जी रही हैं यह आप दीपिका के व्लॉग्स में उन्हें देख सकते हैं। वो आपको कभी खाना बनाती नजर आएंगी तो कभी शोएब की फैमिली के साथ सैर सपाटे करती। लेकिन फिलहाल वो अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इसमें भी आप उनके परिवार के साथ क्लोजनेस देखिए कि उनके घर में रिनोवेशन चल रहा है इस वजह से वह सबा के फ्लैट में कुछ दिन के लिए रह रही हैं।
यह भी देखे-इन एक्टर्स ने निभाया टीवी पर भगवान शिव का किरदार, बटोरीं खूब सुर्खियां: Actors who Portrayed Shiva
2) कांची कौल
एक ननद की खुशियों की चाभी- मेरी भाभी, एक लड़की अंजानी सी और मायका फेम कांची कौल ने शब्बीर आलुवालिया से 2011 में शादी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया को छोड़ दिया। वह फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। वो एक हार्ड कोर ट्रैवलरर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप उनकी ट्रैवलिंग से जुड़ी तस्वीरों को देख सकते हैं। वो अपने घर-परिवार में इतना रम गई हैं कि इसका अंदाजा आप उनके एक मैसेज को देखकर लगा सकते हैं। उन्होंने अपने बेटे की बर्थडे पर लिखा था कि अब मेरा पूरा दिन तुम्हारी मुस्कारहट को देखते हुए बीत जाता है। मुझे तुम्हारी आवाज बहुत प्यारी लगती है। मैं तुम्हें हरमिनट हर दिन प्यार करती हूं। लेकिन कांची के बारे में एक बात आपको एक बात बता दें कि वो भले ही एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर हैं लेकिन उनका लुक और भी ग्लैमरस हो गया है।
3) सौम्या टंडन
‘भाभी जी घर पर है’ में अनीता भाभी की ग्लैमरस साड़ियां और उनका स्टाइलिश अंदाज अलग ही था। इस किरदार से फेमस हुईं सौम्या टंडन की एक्टिंग कुछ ऐसी थी कि लोगों ने इस किरदार से खुद को रिलेट किया। एक्टिंग के साथ अपनी अदाओं से भी उन्होंने लोगों का दिल चुराया। एक एक्टर वो बाद में हैं और मां वो पहले हैं इस बात को उन्होंने साबित किया जब वो प्रेगनेंट हुई। हालांकि उस वक्त उनका करियर पीक था। वो अपने बेटे के साथ खूबसूरज जिंदगी के मजे ले रही हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं।
4) मोहिना कुमारी
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सटार प्लस पर आना वाला एक ऐसा सीरियल है जिसने बहुत से एक्टर को करिइर की नई ऊंचाईयां दी। इसमें कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी का नाम भी शामिल है। मोहिनी कुमारी एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। और जब उनकी शादी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश राव के साथ हुई है। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। रीवा की यह राजुकुमारी अब एक बेटे की मां भी है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से भले ही वो दूर हो गईं लेकिन डांस उनका शौक है और अपने डांसिंग के विडियोज वह सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।
5) रुचा हसबनी
साथ निभाना साथिया में गोपी बहू को सताने वाली राशि बेन फेम रुचा हसबनी एक नटखट और अपनी जिंदगी को जीने वाली एक अल्हढ़ बहू थी। लेकिन अपने करिअर की पीक पर ही उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। आज वो दो बच्चों की मां हैं। फिलहाल अपना समय वो ट्रैवल करने और अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में बिता रही हैं। अपने निजी जीवन से वो बहुत खुश हैं। अपने परिवार के साथ वो आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करती रहती हैं।