Actors who Portrayed Shiva: सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में भगवान शिव की उपासना सबसे ज्यादा लोग करते हैं। भगवान शिव हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय भगवानों में से एक है। भोलेनाथ को सब का इष्ट देव माना जाता है। इसी वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल तक में भगवान शिव के किरदार को बखूबी तरीके से दर्शाया गया है। कई सितारे टीवी और फिल्मों में भगवान शिव की भूमिका निभा कर सुर्खियां बटोर चुके हैं। टीवी सीरियल्स में धार्मिक शो की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। कई सीरियल भगवान शिव के ऊपर बनाए गए हैं।
आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी पर भगवान शिव के किरदार को बखूबी तरीके से निभाया। इतना ही नहीं सिर्फ का किरदार निभा कर टेलीविजन जगत के साथ घर -घर में अपनी पहचान बनाई। आज भी लोग शंकर के रूप में उन सितारों को पूजते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता को तो लोग आज भी भगवान शिव मानते हैं और उन्हें भगवान शिव के रूप में ही पूजते हैं। चलिए जानते हैं उन सभी सितारों के बारे में जिन्होंने टीवी सीरियल्स में निभाया शिव का रोल।
इन सितारों ने निभाया शिव का किरदार
मोहित रैना

टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना ने अपने रोल से घर-घर में पहचान बनाई। एक्टर के रोल ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। देवों के देव महादेव सीरियल लाइफ ओके पर प्रसारित होता था। ये शो मोहित का करियर ही नहीं बल्कि उस चैनल का भी सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो है। अब तक कई एक्टर भगवान शिव का रोल अदा कर चुके हैं लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम मोहित रैना का ही आता है।
सौरभ राज जैन

टीवी शो ‘महाभारत’ में सौरभ राज जैन ने कृष्ण का रोल प्ले किया था जिसके बाद वह खूब फेमस हुए। इसके बाद वह भगवान शिव का रोल भी प्ले कर चुके हैं। उन्होंने ‘महाकाली अंत ही आरंभ है’ में भगवान शिव का रोल प्ले कर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हुई और उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। आज भी लोग उन्हें भगवान शिव के रूप में देखते हैं। हालांकि अभी सौरभ राज जैन ‘पटियाला बेब्स’ में नजर आ रहे हैं।
समर जय सिंह

धारावाहिक सीरियल ‘ओम नम: शिवाय’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर समर जय सिंह आज के समय में भी सबसे लोकप्रिय माने जाते हैं। उनके रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक वक्त था जब उनके किरदार से प्रभावित होकर लोग उन्हें सच में भगवान शिव मानकर पूजने लगे थे। उन्हें कही भी देख कर लोग उनके पैर छूने के लिए आगे आते थे।
हिमांशु

एक्टर हिमांशु टीवी शो ‘नीली छतरी वाले’ में भगवान शिव के किरदार में नजर आए थे। उनके किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया। उनका किरदार देख लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे। बता दे, हिमांशु ने परवरिश और द्वारकाधीश जैसे धारावाहिक में काम कर चुके हैं।
कुशाल पंजाबी

कुशाल पंजाबी भी शिव के रोल में नजर आ चुके हैं। उन्होंने टीवी शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। हालांकि 2019 में एक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन उनके किरदार को आज भी लोग याद करते हैं।