Tripti Replace Deepika In Spirit
Tripti Replace Deepika In Spirit

Tripti Replace Deepika In Spirit: पिछले काफी समय से साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। जिसका कारण फिल्म की स्टार-कास्ट में बड़ा फेर बदल है। जी हां आपको बता दें, स्पिरिट के लिए सबसे पहले साउथ के सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को चुना गया था। जिसमें फैंस को प्रभास और दीपिका की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलने वाली थी। लेकिन अब हाल ही में आई खबरों के अनुसार स्पिरिट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर एनिमल गर्ल तृप्ति डिमरी अपनी किस्मत चमकाने वाली हैं।

स्पिरिट के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए किया ऑफिशियल

साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया है। कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ में दीपिका के बजाय तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। जिसे संदीप रेड्डी ने “मेरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस अब ऑफिशियल हो गई है” कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। जिसके बाद प्रभास के फैंस पहली बार तृप्ति के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

आखिर क्या है, फिल्म में इतने बड़े बदलाव की वजह

आपको बता दें फिल्म स्पिरिट में पहले साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थी। लेकिन दीपिका अपनी बड़ी फीस और छोटी शिफ्ट की डिमांड के चलते मेकर्स के साथ अनबन कर बैठी हैं। जिसमें मार्क्स की तरफ से दीपिका पादुकोण को अनप्रोफेशनल कहा गया है। लेकिन आपको बता दें दीपिका का अभी तक इस पूरी घटना पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कब रिलीज होगी प्रभास और तृप्ति की फिल्म स्पिरिट

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म स्पिरिट के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा और भूषण कुमार हैं। जिसमें साउथ सुपरस्टार प्रभास एक दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। स्पिरिट एक बेहतरीन पुलिस ऑफिसर और ड्रग माफिया के इर्द गिर्द घूमती है। जो अगले साल 2026 में रिलीज होने वाली है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...