Tripti Dimri/Sam Merchant
Tripti Dimri/Sam Merchant

Summary: "धड़क 2" के प्रीमियर नाइट की कई फ़ोटोज़ पोस्ट की तृप्ति के बॉयफ्रेंड सैम ने

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म “धड़क 2” रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के प्रीमियर नाइट पर फैन्स का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तृप्ति के रयूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने थिएटर से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस खास पल को और यादगार बना दिया।

Tripti and Siddhant Chemistry: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे शानदार रीएक्शन मिल रहे हैं। रिलीज से पहले एक खास प्रीमियर नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें फैन्स ने दिल खोलकर अपने चहेते सितारों का स्वागत किया। इस मौके पर तृप्ति के कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी मौजूद थे, जिन्होंने थिएटर से कई फ़ोटोज़ शेयर कीं। 

Tripti and Siddhant Chemistry-Dhadak 2 Premier Night photos Shared by Sam Merchant
Dhadak 2 Premier Night photos Shared by Sam Merchant

सैम मर्चेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर थिएटर से फैंस के रीएक्शन शेयर किए। एक फोटो में तृप्ति डिमरी दर्शकों से बात करती नजर आ रही हैं, जबकि सैम इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। इन फ़ोटोज़ में तृप्ति और सिद्धांत बातचीत करते और कैमरे के लिए पोज़ देते भी नजर आए। “धड़क 2” आज रिलीज हुई है और अजय देवगन की फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” से क्लैश कर रही है।

“धड़क 2” तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमाल’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म निलेश (सिद्धांत चतुर्वेदी) और विधि (तृप्ति डिमरी) की कहानी है, जो जाति और वर्गभेद से जूझते हुए अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करते हैं। धर्मा प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और प्रस्तुति बेहद दमदार है। इसमें ज़ाकिर हुसैन और सौरभ सचदेवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Dhadak 2 Premier Night photos Shared by Sam Merchant

प्रीमियर नाइट पर “धड़क 2” के लीड एक्टर्स सिद्धांत और तृप्ति ने फैन्स के साथ बातचीत की और उनके साथ फ़ोटोज़ भी क्लिक करवाईं। थिएटर के माहौल को देखकर साफ था कि फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। वहीं, सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम स्टोरीज ने इस खास रात की झलक को और भी खास बना दिया।

Tripti Dimri and Sam Merchant Similar Posts
Tripti Dimri and Sam Merchant Similar Posts

तृप्ति डिमरी और मॉडल से बिजनेसमैन बने सैम मर्चेंट के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक इवेंट्स पर उनकी मौजूदगी ने फैन्स को अनुमान लगाने का काफी मौका दिया है।

“धड़क 2” के बाद तृप्ति डिमरी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म “स्पिरिट” में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। प्रभास और तृप्ति की यह पहली ऑन स्क्रीन जोड़ी है, जो पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि यह तृप्ति की संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमार के साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने इन दोनों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म “एनिमल” में काम किया था।

तृप्ति ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा “लैला मजनूं” से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह अन्विता दत्त की फिल्मों “बुलबुल” और “कला” से क्रिटिक्स की नजर में आईं। लेकिन उन्हें असली पहचान सुपरहिट फिल्म “एनिमल” में मिली, जिसमें उनके छोटे लेकिन प्रभावी किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। तृप्ति कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज़’ और ‘भूल भुलैया 3’ में भी नजर आ चुकी हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...