tripti dimri boyfriend
tripti dimri boyfriend

Overview:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृप्ति डिमरी इस समय गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। खास बात ये है कि वेकेशन पर इस ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी गए हैं।

Tripti Dimri Boyfriend: फिल्म ‘एनिमल’ से नेशनल क्रश बनी एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अब अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर चर्चा में हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तृप्ति डिमरी के अपोजिट एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। बहुत जल्द तृप्ति और सिद्धांत इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी होने वाले हैं। इससे पहले तृप्ति अपने एक ‘खास दोस्त’ के साथ वेकेशन मना रही हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियों में हैं। क्या मामला, आइए जानते हैं।

क्या रिश्ते पर मोहर है ये

Tripti Dimri Boyfriend-तृप्ति डिमरी गोवा में छुट्टियां मना रही हैं।
Tripti Dimri is vacationing in Goa.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृप्ति डिमरी गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। खास बात ये है कि वेकेशन पर इस ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी गए हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इस हॉलीडे की कई फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को दोनों की रिलेशनशिप के अनाउंसमेंट की तरह देखा जा रहा है।

तृप्ति ने शेयर की कई तस्वीरें

तस्वीरों में 31 साल की तृप्ति बेहद खुश नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वे पिंक मोनोकिनी में पूल में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। तो किसी में गार्डन की हरियाली देखते हुए। कभी वह चाट का आनंद ले रही हैं तो कभी खुले आसमान को निहार रही हैं। तृप्ति ने इन फोटोज में सैम और रिसॉर्ट दोनों को टैग भी किया है।

सैम हैं इस लग्जरी रिसॉर्ट के फाउंडर

तृप्ति की ओर से पोस्ट की गई स्टोरीज को सैम ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रि-पोस्ट किया है। हालांकि इस यंग कपल ने साथ में कोई फोटो शेयर नहीं की है। लेकिन दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरीज बहुत कुछ कह रही हैं। आपको बता दें कि यह कपल गोवा के जिस हाई एंड बीच रिसॉर्ट कासा वाटर्स में स्टे कर रहा है, उसके फाउंडर सैम मर्चेंट ही हैं।

साथ में की नए साल की शुरुआत

आपको बता दें कि ​लंबे समय से तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आ रही हैं। दोनों कई बार साथ में स्पॉट भी हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब यह कपल वेकेशन पर साथ गया है। इससे पहले तृप्ति और सैम ने न्यू ईयर भी साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। दोनों नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए फिनलैंड गए थे। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी तृप्ति

वैसे तो तृप्ति ने कई बेहतरीन फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। लेकिन फिल्म ‘एनिमल’ से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बहुत जल्द उनकी फिल्म धड़क 2 भी रिलीज होने वाली है। इसी के साथ यह टैलेंटेड एक्ट्रेस संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी लीड रोल में नजर आएंगी। ​इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ के सुपर स्टार प्रभास होंगे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और वांगा के बीच हुए विवाद के बाद फिल्म के लिए तृप्ति को साइन किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...