Top Netflix Show
Top Netflix Show

Top Show on Netflix: यदि आपको कुछ अलग हटकर सीरीज देखने का मन है तो उन्हे आप नेटफिलीक्स पर देखें। आपको बेहद मजेदार सीरीज की कलेक्शन नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी आजकल वैसे भी सीरीज काफी ज्यादा देखने में पसंद की जाती है। आप जब खाली बैठे है और टाइम पास नहीं हो रहा है तो ऐसे में सीरीज आपकी बोरियत को दूर कर देती है। और जब आप इन्हे देखने बैठ जाते है तो आपका मन करता है कि पूरी सीरीज ही देखें। ऐसी ही कुछ सीरीज के बारे में हम आपको यहां बता रहे है।

YouTube video

इस सीरीज में राजस्थान के मोरपु के राजसी घराने की बात की गई है। जिसमें दिखाया गया है कि यह राजसी घराना किस कदर कर्ज से डूबा हुआ है। ऐसे में इस कर्ज से छुटकारा दिलाना के लिए सोफिया एक कम्पनी के जरिए इन राजसी ठाट बाट को रूबरू करवाती है। जहां आम लोगों को राजसी दुनिया को करीब से अनुभव करने का मौका देती है। लेकिन कहानी आगे बढ़ती जाती है। और परत दर परत इन शाही मुखौटा को उतारती है।

निर्देशक –प्रियंका घोष

अभिनीत – ईशान खट्टर ,भूमि पेडनेकर

Grehlakshmi Rating

Rating: 2.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

जब आप इस सीरीज को देखते है। तो आपको एक भावनात्मक और दिल को छू लेनी वाली कहानी महसूस होती है। यह एक कोरियाई ड्रामा है। इसमे जिस कपल की बात की गई है वह गरीबी,प्रेम और संघर्ष से जूझते हुए जीवन के उतार चढ़ाव में आगे बढ़ते है।

निर्देशक –किम वोन-सोक

अभिनीत –आइयू ,पार्क बो-गम ,मून सो-री, पार्क हे-जून

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

भारतीय महिलाओं पर आधारित यह फिल्म जीवन की मुश्किलों पर आधारित है। जिसमें कुछ महिलाएं मिलकर टिफिन सर्विस आरम्भ करती है लेकिन ड्रग्स के कारोबार में फंस जाती है। ऐसे में वह इस कारोबार में फंसती चली जाती है। यह सीरीज आपको देखने में काफी पसंद आएगी। किस तरह इसमे महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

निर्देशक –हितेश भाटिया

अभिनीत –शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे

Grehlakshmi Rating

Rating: 4.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है जिसमें भयानक घटनाओं पर आधारित है। शहर में रहने वाले लोगों को अजीब विनाशकारी जीवों का सामना करना पड़ता है। और वह उनके शिकार बन जाते है। ऐसे में एक परिवार के संघर्ष को दिखाया गया है। कैसे वे इन जीवों से बचने की कोशिश करते है।

निर्देशक –ब्रूनो स्टैग्नारो

अभिनीत – रिकार्डो डारिन ,कार्ला पीटरसन ,सीज़र ट्रोनको

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

यह वेब सीरीज एक छात्र के इर्द गिर्द घूमती है। यह छात्र शारीरिक रूप से काफी कमजोर है। जिसके कारण वह कुछ ऐसे बच्चों से परेशान रहता है जो उसको परेशान करते रहते है। ऐसे में वह इन बच्चों से बचने के लिए एक प्लानिंग करता है जिसे जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।

निर्देशक –यू सू-मिन

अभिनीत –पार्क जी-हून ,चोई ह्युन-वुक, हांग क्यूंग रयून

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

एक मनोरोगी के ऊपर इस कहानी को दिखाया गया है कि कैसे वह हर दूसरी महिला के प्यार में पागल हो जाता है। और उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकता है। ऐसे में उसके पागलपन को दिखाया गया है कि कैसे वह कल्पनाओं का सहारा लेता रहता है।

अभिनीत –पेन बैडगली, एलिजाबेथ लेल, लुका पडोवन

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

इस कहानी में एक ऐसी लड़की की कहानी के उपर ध्यान केंद्रित किया गया है जिसमे
अनाथ आश्रम में पली बड़ी लड़की जिसे शतरंज बहुत अच्छा खेलना आता है।उसे आगे जाकर कॉम्पिटिशन में भाग लेने का मौका मिलता है। ऐसे में उसके जीवन के अलग अलग चरणों को यह सीरीज दर्शाती है।

निर्देशक –स्कॉट फ्रैंक

अभिनीत –आन्या टेलर-जॉय ,बिल कैम्प

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

YouTube video

यह एक कोरियाई वेब सीरीज है जिसमें एक गेग के इर्द गिर्द पूरी कहानी घूमती है।इसमे जो भी लोग गेम खेलने आते है उनके ऊपर काफी ज्यादा कर्जा है। ऐसे में जब वे यह गेम खेलते है तो इसमें हारने वालों को मार दिया जाता है। ऐसे में इस सीरीज को देखने में काफी खतरनाक लगती है।

निर्देशक –ह्वांग डोंग-ह्युक

अभिनीत –ली जंग-जे, वाई हा-जून

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
9 मई 2025द रॉयल्स (2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
28 मार्च, 2025व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगेरिन(2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
28 फ़रवरी, 2025डब्बा कार्टेल(2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
30 अप्रैल 2025द इटरनॉट(2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
25 अप्रैल, 2025वीक हीरो(2025)नेटफ्लिक्सड्रामा
9 सितंबर, 2018यू(2018)नेटफ्लिक्सड्रामा
23 अक्टूबर 2020द क्वीन्स गैम्बिट(2020)नेटफ्लिक्सड्रामा
17 सितंबर, 2021स्क्विड गेम(2024)नेटफ्लिक्सड्रामा

FAQ | क्या आप जानते हैं

 “जब जीवन आपको कीनू देता है” क्या है?

जब जीवन आपको कीनू देता है तो शीर्षक क्यों है? When Life Gives You Tangerines – Wikipedia अंग्रेजी शीर्षक, व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरीन, की घोषणा 30 जनवरी, 2023 को की गई थी, और यह कहावत “जब जीवन आपको नींबू देता है, तो नींबू पानी बनाओ” पर एक शब्द खेल है


क्या डब्बा कार्टेल फैमिली फ्रेंडली है?

भयावह और तीव्र दृश्य । एक घोड़े को एक प्रकार की बन्दूक से मारा जाता है। पिछले एपिसोड में एक मुख्य पात्र को हैंडगन से मारा जाता है। दोनों दृश्यों में खून बहता हुआ साफ-साफ दिखाया गया है।

कमजोर हीरो क्लास 1 का प्लॉट क्या है?

येओन सी-यून (पार्क जी-हून) एक आदर्श छात्र है, जो अपने हाई स्कूल में शीर्ष स्थान पर है। शारीरिक रूप से, येओन सी-यून एक कमज़ोर लड़के की तरह दिखता है, लेकिन अपनी बुद्धि, औज़ारों और मनोविज्ञान का उपयोग करके, वह अपने स्कूल के अंदर और बाहर होने वाली हिंसा के खिलाफ़ लड़ता है।

स्क्वीड गेम हिंदी में किसने डब किया था?

क्या आप स्क्विड गेम के प्रशंसक हैं और आपको इसकी हिंदी डबिंग पसंद आई है? मिलिए राजेश कावा से , जो प्रतिभाशाली आवाज़ अभिनेता हैं और जिन्होंने नेटफ्लिक्स के वैश्विक हिट स्क्विड गेम के प्रतिष्ठित पात्रों को हिंदी में जीवंत किया है!

स्क्विड गेम क्या रियल में होता है?

यहाँ उन लोगों के लिए असली सच्ची कहानी है जो सोच रहे हैं: नहीं, स्क्विड गेम कोई सच्ची कहानी या ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन 80 के दशक में दक्षिण कोरिया में एक कठोर और क्रूर जगह थी जो बेघर और गंभीर रूप से विकलांग लोगों के लिए कल्याण सुविधा के रूप में प्रच्छन्न थी।