Top Celebrity Homes In Mumbai : इंडिया का एंटरटेनमेंट कैपिटल कहे जाने वाला मुंबई शहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों का घर है। मुंबई सपनों का शहर है जिसने हजारों करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा किया है। ऐसे में इंडस्ट्री के टॉप सेलिब्रिटीज और उनके खूबसूरत आशियाने की बात करें तो मुंबई के जुहू और बांद्रा का नाम सबसे ऊपर आता है। जहां बॉलीवुड स्टार्स एक से बढ़कर एक लग्जरी अपार्टमेंट्स में रहते हैं। जुहू और बांद्रा मुंबई के सबसे खूबसूरत और महंगे इलाकों में एक है। जहां अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, रणबीर कपूर और शाहरुख खान का घर मौजूद है। ऐसे में अगर आप मुंबई दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो जुहू और बांद्रा के इन लक्जरी घरों के बारे में जान सकते हैं।
मुंबई के जुहू और बांद्रा में रहते हैं ये पॉपुलर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज
अमिताभ बच्चन का जलसा
बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन का खूबसूरत बंगला ‘जलसा’ मुंबई शहर के जुहू में स्थित है।
जहां अमिताभ पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के साथ रहते हैं। अमिताभ बच्चन का सुपर स्पेशियस लग्जरी बंगला लगभग 10.125 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। और आपको बता दें इस खूबसूरत प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है।
शाहरुख खान की मन्नत
बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की पॉपुलर प्रॉपर्टी मन्नत मुंबई के बांद्रा में स्थित है। जो बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ लगभग 27000 स्क्वायर फुट एरिया में फैली हुई है। जहां किंग खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। 6 माले का ये खूबसूरत सी फेसिंग बंगला इंडिया के सबसे एक्सपेंसिव और खूबसूरत सेलिब्रिटी होम्स में से एक है। जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान यहीं पर ईद के दिन अपने फैंस से मिलते है।
रणबीर कपूर का बंगला कृष्णराज
मुंबई के बांद्रा में स्थित कृष्णराज बंगला एक्टर रणबीर कपूर की फैमिली प्रॉपर्टी है। जिसे बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 1980 से मेंटेन किया है। जिसे ओरिजिनली ऋषि कपूर के पिता और रणबीर कपूर के दादा लेजेंडरी एक्टर राज कपूर जी ने बनवाया था। हालांकि इस प्रॉपर्टी को बाद में रेनोवेट किया गया था। जिसकी कीमत आज लगभग 250 करोड़ रुपए है।
अक्षय कुमार का बीच होम
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी एक्टर अक्षय कुमार मुंबई के जुहू में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ लैविश बिल्डिंग के अपार्टमेंट में रहते हैं। अक्षय कुमार जुहू की प्राइम बीच बिल्डिंग में लैविश डुप्लेक्स के मालिक हैं। अक्षय कुमार की ये सी फेसिंग प्रॉपर्टी इंडिया के सबसे महंगे सेलिब्रिटी होम्स में से एक है। जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपए है।
आमिर खान का बैला विस्ता
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान मुंबई वेस्ट बांद्रा की को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी पाली हिल में रहते हैं। जिसे जल्द ही रीडेवलपमेंट में डाला जा रहा है। यहां दो बिल्डिंग मरीना और बैला विस्ता मौजूद हैं। जिसमें एक्टर आमिर खान 5000 स्क्वायर फुट की सुपर लग्जरी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। ऐसे में आपको बता दें
इस प्रॉपर्टी में टोटल 24 यूनिट हैं जिसमें 9 यूनिट के मालिक एक्टर आमिर खान हैं।
