Celebrity Home Decor Ideas: बॉलीवुड फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री श्रिया सरन अपनी फिल्मों के साथ-साथ इंस्पायरिंग लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। स्पेन में बना हुआ श्रिया सरन का घर मॉडर्न होने के साथ-साथ सांस्कृतिक जड़ों का मिश्रण है और इंटीरियर डिजाइन के मामले में श्रिया सरन का यह घर आपको प्रेरणा दे सकता है। इंडियन कल्चर और मॉडर्न डिजाइंस का बेहतरीन संतुलन देखा जा सकता है। अगर आप अपने घर को सजाने के लिए कुछ टिप्स लेना चाहते हैं तो श्रिया सरन के इस घर से बहुत कुछ सीख सकते हैं। स्पेनिश घर को श्रिया सरन ने भारतीय ट्रेडीशन से सजाने पर काफी ध्यान दिया है। घर के इंटीरियर को देखा जाए तो इंडियन कल्चर की झलक दिखाई देती है, जो इस घर को एक क्लासिक लुक देने के साथ-साथ इंडियन कल्चर के साथ उनके जुड़ाव को भी दिखाता है।
घर की सजावट
श्रिया के घर की दीवारों पर इंडियन आर्ट एंड कल्चर से जुड़े हुए हैं। यहां की वॉल पेंटिंग्स और मुरल्स सजे हुए हैं। उनके घर में राजस्थान और कच्छ जैसे इलाकों की आर्टफैक्ट की सजावट देखी जा सकती है। स्पेन में बसे इस घर में तांबे और पीतल की मूर्तियों की सजावट देखी जा सकती है। श्रिया के इस घर में प्राकृतिक रोशनी के लिए बड़ी-बड़ी खिड़कियां और बालकनी बनाए गए हैं। बालकनी को इनडोर प्लांट्स और लाइटिंग से सजाया गया है,जो एक आइडियल रिलैक्सेशन स्पेस के लिए बेस्ट टिप्स हो सकते हैं।
पूजा का एक विशेष स्थान
इस घर में पूजा का एक विशेष स्थान बनाया गया है, जो पूरे तरीके से भारतीय कल्चर से प्रेरित है। घर के हिस्से में भगवान की मूर्तियां, दीया स्टैंड इत्यादि देखने को मिलते हैं। एशिया के इस स्पेनिश घर में वुडन फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। इस पर हाथ से नक्काशी देखी जा सकती है। भारतीय डिजाइन में श्रिया ने कारपेट और रग्स को चुना है।
किचन और डायनिंग
रसोई और डायनिंग एरिया को भी इंडियन शैली में ही सजाया गया है। तांबे और पीतल के बर्तन और डाइनिंग टेबल पर हाथ से बने हुए टेबल क्लॉथ को देखकर समझा जा सकता है कि श्रिया सरन भारतीय परंपरा से कितनी जुड़ी हुई है।
गार्डेन एरिया है बेहद स्पेशल
श्रिया के घर के बाहर के हिस्से को देखा जाए तो यहां लगा हुए तुलसी और कई भारतीय पौधों से सजा हुआ बगीचा बनाया गया है। उसकी दीवारों पर ट्रेडिशनल डिजाइंस और मिट्टी के नाम का उपयोग किया गया है। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ अच्छा समय बिताने के लिए भी यह जगह बेस्ट है। श्रेया के इस घर को मिट्टी के अलग-अलग रंगों से रंगा गया है। दीवारों पर सफेद रंग और बेज रंग सादगी और शांति के लिए प्रमुख है। आप भी यह टिप्स ले सकते हैं
श्रिया सरन के घर से आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन को बैलेंस कर सकते हैं। अपने घर को भारतीय ट्रेडीशन में सजाने के लिए आप शिल्प और कला को प्रायोरिटी देना चाहते हैं। वह आप इस घर से सीख सकते हैं। घर को सजाने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे तांबा, लकड़ी और मिट्टी जैसे नेचुरल प्रोडक्ट्स की मदद से घर की सजावट करना। श्रिया सरन का स्पेनिश घर उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया उदाहरण है, जो अपने घर को भारतीय परंपराओं के साथ-साथ मॉडर्न तरीके से सजाना चाहते हैं।
