त्योहारों के मौसम में खूबसूरत लगेंगे श्रिया सरन के ये साड़ी लुक: Shriya Saran Saree Looks

श्रिया सरन ने साड़ी में बिखेरा जलवा

सुपरस्टार अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 में काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्रेया सरन को कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि वह खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं और अपनी हॉट अदाओं से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

Shriya Saran Saree Looks: सुपरस्टार अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 में काम कर चुकीं एक्ट्रेस श्रिया सरन को कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि वह खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं और अपनी हॉट अदाओं से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हमेशा लोगों को क्लीन बोल्ड करती हैं और इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनका हर स्टाइल सुर्खियां बटोरता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनका साड़ी पहनने का अंदाज बिल्कुल अलग है। फैंस भी उनका अंदाज देखकर कायल हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है, आजकल यह एक्ट्रेस साउथ फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी है। यहां पर श्रिया सरन के 4 साड़ी लुक्स है जिनको आप भी किसी शादी या पार्टी में रिक्रिएट करके पहने सकती है।

ऑर्गेंज़ा साड़ी

एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने हरे रंग की ऑर्गेंज़ा साड़ी को वियर किया हुआ है। इसके साथ ही श्रिया ने माथे पर एक प्यारी सी बिंदी लगाई हुई हैं। उनकी ये बिंदी फैन्स का दिल जीत रही है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली श्रिया सरन का हर कोई दीवाना है। अगर आप किसी फंक्शन के लिए साड़ी पहनने के लिए सोच रही हैं तो एक्ट्रेस श्रिया सरन की साड़ी के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। फंक्शन में सबकी निगाहें आप पर ही टिकी रहेंगी।

व्हाइट नेट साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखकर फैंस इंप्रेस हो जाते हैं। आप भी श्रिया के स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं। साड़ी में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। तो अगर आप भी साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन के इन लुक्स को जरूर रीक्रिएट करें। हर कोई आपका दीवाना हो जाएगा। लेटेस्ट लुक की बात करें तो श्रिया ने व्हाइट साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ है। एक्ट्रेस कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। इंडियन लुक में श्रिया की इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

येलो साड़ी

श्रिया सरन का फैशन सेंस बेहतरीन है। हाल ही में श्रिया सरन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें वह पीले रंग की साड़ी पहने और बैकलेस ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं। ये प्लंजिंग वी नेकलाइन और बैकलेस डिज़ाइन ने श्रिया की सुंदरता में तुरंत चार चांद लगा दिए। श्रिया सरन इस साड़ी में काफी हॉट लग रही हैं और खुले बालों में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। फाल्गुनी शेन पीकॉक क्रिएशन की इस साड़ी में श्रिया सरन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्लीक गोल्डन इयररिंग्स उनके इस लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

पर्पल सिल्क साड़ी

श्रिया सरन ने डिजाइनर कविता गुट्टा की डिजाइन की गई पर्पल सिल्क साड़ी को वेयर किया है। इस सिल्क की साड़ी को हाथ से कढ़ाई वाली चांदी की बटियों से सजाया गया है। हालाँकि, इसके बॉर्डर और हेम को धागे और सेक्विन में हाथ से कढ़ाई वाले फूलों से सजाया गया है। उन्होंने इस साड़ी को पर्पल ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। साथ ही ब्लाउज पर फ्लोरल थ्रेड एम्ब्रॉएडरी के साथ हैंडवर्क किया हुआ है, जो साड़ी के लुक में चार चांद लगा रहे है। हालांकि उन्होंने नेकपीस नहीं पहना, लेकिन सफेद पत्थर और मोतियों से जड़े झुमके को वेयर किया हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने माथे पर पर्पल कलर की बिंदी लगाए हुए नजर आ रही है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।

Leave a comment