Overview:
अगर आप वीकेंड पर फैमिली और दोस्तों के साथ कोई अच्छी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो असली हीरोज की जिंदगी से प्रेरित बॉलीवुड की टॉप 12 फिल्मों को जरूर देखें। इन फिल्मों में साहस, संघर्ष और प्रेरणा की कहानियाँ देखने को मिलती हैं, जो दिल को छू जाती हैं। आप इन शानदार फिल्मों को अपनी ओटीटी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Top 12 Bollywood Movies Based on True Events: बॉलीवुड सिर्फ कल्पनाओं की दुनिया नहीं है, बल्कि यह सच्ची कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारकर समाज को असली जिंदगी के हीरो से भी मिलवाता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनाई गई हैं जो न सिर्फ प्रेरणा देती हैं, बल्कि दिल को छू जाती हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर फैमिली के साथ कोई अच्छी फिल्म देखना चाहते हैं। तो हम आपके लिए बॉलीवुड की टॉप 12 फिल्में लेकर आए हैं, जो सच्ची घटनाओं और असली किरदारों से प्रेरित हैं। आप इन फिल्मों को अपनी ओटीटी बिंज वॉच लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
Table of contents
12.पानीपत (2019)
तीसरी पानीपत की लड़ाई (1761) पर आधारित फिल्म ‘पानीपत’ मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ और अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध को बेहतरीन तरीके से पेश करती है। फिल्म में राजनीतिक साजिशें, युद्धनीति और बलिदान का खूबसूरत मिश्रण है। जिसमें अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं में दमदार अभिनय किया है।
निर्देशक – आशुतोष गोवरिकर
अभिनीत – अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन
IMDb Rating – 5.2
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
11.शाबाश मिठू (2022)
‘शाबाश मिठू’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। यह उनके संघर्ष, जेंडर बायस, सामाजिक दबाव और खेल के प्रति उनके समर्पण दर्शाती है। तापसी पन्नू ने मिताली की भूमिका में एक शांत लेकिन मजबूत किरदार को पेश किया है, जो यह दिखाता है कि एक लड़की भी क्रिकेट के मैदान पर कैसे इतिहास रच सकती है।
निर्देशक – श्रीजीत मुखर्जी
अभिनीत – तापसी पन्नू
IMDb Rating – 5.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – सोनी लिव
10.गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020)
जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की पहली महिला युद्ध पायलट गुंजन सक्सेना की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान साहस और निडरता का परिचय देते हुए घायल सैनिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला था। फिल्म गुंजन की कठिन ट्रेनिंग, संघर्ष, समाज की सोच और जज्बे को बेहद भावनात्मक ढंग से दर्शाती है। जान्हवी कपूर ने गुंजन की भूमिका को बेहद खूबसूरती से निभाया है।
निर्देशक – शरण शर्मा
अभिनीत – परेश रावल, जाह्नवी कपूर
IMDb Rating – 5.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
9.महाराज (2024)
‘महाराज’ एक सामाजिक सुधारक की कहानी है, जो 19वीं सदी के भारत में धर्म के नाम पर होने वाले शोषण और अंधविश्वास के खिलाफ खड़े होते हैं। फिल्म में वे शक्तिशाली धार्मिक गुरु के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। यह फिल्म न केवल प्रेस की स्वतंत्रता की शक्ति को दिखाती है, बल्कि सत्य और साहस की विजय का प्रतीक बनती है। फिल्म में बेहतरीन कहानी के साथ शानदार म्यूजिक है, जैसे आप जरूर एंजॉय कर सकते हैं।
निर्देशक – सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा
अभिनीत – जुनैद खान, शरवरी वाघ
IMDb Rating – 6.8
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
8.सूरमा (2018)
फिल्म ‘सुरमा’ भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी है, जो एक दुर्घटना के बाद लकवाग्रस्त हो जाते हैं, लेकिन अपने अटूट हौसले के दम पर वापसी कर भारतीय टीम के कप्तान बनते हैं। दिलजीत दोसांझ ने संदीप के संघर्ष, दर्द और दृढ़ता को बड़ी सच्चाई से निभाया है। ये फिल्म बताती है, कि असली खिलाड़ी वही होता है जो गिरने के बाद भी दोबारा उठता है।
निर्देशक – शाद अली
अभिनीत – दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू
IMDb Rating – 7.3
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – सोनी लिव
7.83 (2021)
रणवीर सिंह की फिल्म 83 में 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। जिसमें भारतीय टीम के संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट को दिखाया गया है। कपिल देव की कप्तानी में जब भारत ने वेस्ट इंडीज जैसी ताकतवर टीम को हराकर वर्ल्ड कप जीता, तो यह देशभर में जश्न का मौका बन गया। रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है। यह फिल्म हर भारतीय के दिल में गर्व भर देती है।
निर्देशक – कबीर सिंह
अभिनीत – दिपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
IMDb Rating – 7.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
6.संजू (2018)
संजय दत्त की जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर आधारित यह फिल्म उनके स्टारडम, विवादों, नशे की लत, जेल यात और पिता के साथ रिश्ते को गहराई से दिखाती है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका को इतना जीवंत किया कि दर्शक असली और नकली में फर्क करना भूल जाते हैं। फिल्म बताती है कि हर इंसान की कहानी के पीछे कई अनकही सच्चाइयाँ होती हैं।
निर्देशक – राजकुमार हिरानी
अभिनीत – रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर
IMDb Rating – 7.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
5.नीरजा (2016)
‘नीरजा’ 1986 में हुए पैन एम फ्लाइट 73 के हाईजैक पर आधारित है, जिसमें एयर होस्टेस नीरजा भनोट ने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई थी। फिल्म ‘नीरजा’ उनके साहस, बलिदान और जिम्मेदारी की मिसाल है। फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा की भूमिका निभाई है। जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहना मिली है।
निर्देशक – राम माधवानी
अभिनीत – सोनम कपूर, शबाना आजमी
IMDb Rating – 7.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी+हॉटस्टार
4.द स्काई इज पिंक (2019)
ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जो आयशा चौधरी नाम की एक लड़की की जिंदगी से जुड़ी है, जो गंभीर बीमारी से जूझती है लेकिन अपने माता-पिता की आंखों में कभी आँसू नहीं आने देती। फिल्म में आयशा के माता-पिता (प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर) के नजरिए से आयशा की जिंदगी को बेहद भावुक और प्रेरणादायक अंदाज में दिखाया गया है। यह फिल्म बताती है कि जिंदगी चाहे जितनी भी छोटी हो, उसे प्यार से जिया जा सकता है।
निर्देशक – शोनाली बोस
अभिनीत – फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, रोहित श्राफ, जायरा वसीम
IMDb Rating – 7.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
3.अमर सिंह चमकीला (2024)
पंजाब के पॉप स्टार और विवादास्पद लोक गायक अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म उनके संगीत के उभार और राजनीतिक-धार्मिक विरोधों के बीच उनके जीवन की जटिलता को दर्शाती है। चमकीला की आवाज लोगों की धड़कन बन गई थी, लेकिन कट्टरपंथियों के निशाने पर आकर उनकी जान चली गई।
निर्देशक – इम्तियाज अली
अभिनीत – दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा
IMDb Rating – 7.8
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
2.दंगल (2016)
हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की कहानी, जो अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती सिखाते हैं और उन्हें विश्व स्तर पर लेकर आते हैं। फिल्म में लड़का लड़की में भेदभाव, पिता-पुत्री का रिश्ता और संघर्ष की कहानी को ताकतवर ढंग से पेश किया गया है। आमिर खान ने महावीर का किरदार निभाया है और फिल्म ने समाज में बेटियों के लिए सोच बदलने का कार्य किया।
निर्देशक – नितेश तिवारी
अभिनीत – आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा
IMDb Rating – 8.3
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – डिज्नी+हॉटस्टार
1.शेरशाह (2021)
कियारा और सिद्धार्थ की फिल्म ‘शेरशाह’ कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरता और बलिदान पर आधारित है। “यह दिल मांगे मोर!” जैसे जज्बे के साथ उन्होंने दुश्मनों को खत्म किया और देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा की भूमिका को दिल और जुनून से निभाया है। फिल्म देशभक्ति की भावना से भरपूर है और दर्शकों को गर्व का अनुभव कराती है।
निर्देशक – विष्णुवर्धन
अभिनीत – सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी
IMDb Rating – 8.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – अमेजन प्राइम वीडियो
| फिल्म का नाम | रिलीज वर्ष | ओटीटी प्लेटफॉर्म | शैली (Genre) |
|---|---|---|---|
| गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल | 2020 | नेटफ्लिक्स | जीवनी, युद्ध, प्रेरणादायक |
| नीरजा | 2016 | डिज़्नी+ हॉटस्टार | जीवनी, थ्रिलर, ड्रामा |
| महाराज | 2024 | नेटफ्लिक्स | सामाजिक ड्रामा, कोर्टरूम |
| अमर सिंह चमकीला | 2024 | नेटफ्लिक्स | संगीत, जीवनी, ड्रामा |
| 83 | 2021 | नेटफ्लिक्स | स्पोर्ट्स ड्रामा, बायोग्राफी |
| पानीपत | 2019 | नेटफ्लिक्स | ऐतिहासिक, युद्ध, ड्रामा |
| सूरमा | 2018 | सोनी लिव | स्पोर्ट्स, बायोग्राफी, प्रेरणादायक |
| संजू | 2018 | नेटफ्लिक्स | जीवनी, ड्रामा |
| शाबाश मिठू | 2022 | नेटफ्लिक्स | स्पोर्ट्स, बायोग्राफी |
| द स्काई इज पिंक | 2019 | नेटफ्लिक्स | ड्रामा, पारिवारिक, प्रेरणादायक |
| दंगल | 2016 | डिज़्नी+ हॉटस्टार | स्पोर्ट्स, बायोग्राफी |
| शेरशाह | 2021 | अमेजन प्राइम वीडियो | युद्ध, बायोग्राफी, देशभक्ति |
FAQ | क्या आप जानते हैं
गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक थीं, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में घायल सैनिकों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला था।
फिल्म ‘नीरजा’ 1986 में हुए पैन एम फ्लाइट 73 के हाईजैक पर आधारित है, जिसमें एयर होस्टेस नीरजा भनोट ने अपनी जान देकर यात्रियों की जान बचाई थी।
‘सूरमा’ फिल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की कहानी है, जो गोली लगने के बाद लकवाग्रस्त हो गए थे, लेकिन फिर मैदान में वापसी कर भारतीय टीम के कप्तान बने।
अमर सिंह चमकीला पंजाब के एक प्रसिद्ध लोक गायक थे, जिनकी बोल्ड गायकी के कारण उन्हें विरोध झेलना पड़ा और उनकी रहस्यमयी हत्या हो गई। फिल्म उनकी जिंदगी और संगीत की कहानी बयां करती है।
‘द स्काई इज पिंक’ आयशा चौधरी नाम की लड़की की कहानी है, जो एक गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी अपने माता-पिता के लिए प्रेरणा बनी रही।












