Overview:
इस वीकेंड अपनी बिंज वॉचलिस्ट में शामिल करें OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही टॉप 10 नई फिल्में और वेब सीरीज और जानें ‘They Call Him OG’, ‘ग्रेटर कलेश’, ‘वॉर 2’ और अन्य नई रिलीज की पूरी जानकारी और ऑनेस्ट रिव्यू।
Latest OTT Watchlist: 2025 का साल OTT और थिएटर रिलीज के लिहाज से दर्शकों के लिए काफी रोमांचक साबित हुआ है। चाहे आप एक्शन-थ्रिलर पसंद करते हों, हॉरर का रोमांच चाहते हों या पारिवारिक ड्रामा का हल्का-फुल्का अनुभव चाहते हों, इस साल Netflix और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स ने हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास पेश किया है। ऐसे में इस वीकेंड घर बैठे कुछ बढ़िया फिल्में और शोज बिंज वॉच करना चाहते हैं। तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद टॉप 10 नई फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। जिसमें पावर-पैक एक्शन, सस्पेंस से भरे थ्रिलर, सुपरनैचरल हॉरर और फैमिली इमोशंस से भरपूर फिल्में मौजूद हैं। ऐसे में चाहे आप सिर्फ एंटरटेनमेंट चाहते हों या नए कंटेंट की खोज में हों, यह लिस्ट आपको इस वीकेंड Netflix पर स्ट्रीमिंग टॉप फिल्मों और सीरीज तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।
Table of contents
10. वॉर 2 (2025)
हिन्दी एक्शन-थ्रिलर फिल्म वॉर 2 जिसे 14 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस वीकेंड) में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और और कियारा आडवाणी हैं। ये कहानी एक पूर्व RAW एजेंट कबीर धालीवाल की है, जो बगावत कर देता है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन जाता है। आपको बता दें फिल्म की शूटिंग खूबसूरत लोकेशंस जैसे हैंस्पेन, इटली, अबू धाबी में हुई है। जो बड़े पैमाने की एक्शन स्पाई-थ्रिलर फिल्में पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन थी।
निर्देशक – आयान मुखर्जी
अभिनीत – ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा
IMDb Rating – 5.4
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
9. द गेम: यू नेवर प्ले अलोन (2025)
द गेम: यू नेवर प्ले अलोन, तमिल भाषा की थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसकी कहानी के लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक गेम-डेवलपर है। और जो व्यावसायिक सफलता के मार्ग पर है, लेकिन ऑनलाइन-ट्रोलिंग, सेक्सिज्म और बदले की साजिशों का सामना करती है। सीरीज में डिजिटल वर्ल्ड की चुनौतियाँ, गेमिंग इंडस्ट्री का दबाव, व्यक्तिगत संघर्ष और सामाजिक अपेक्षाएँ शामिल हैं। इंटरनेट की कहानियाँ और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ये शो मस्ट वॉच है।
निर्देशक – राजेश एम. सेल्वा
अभिनीत – श्रद्धा श्रीनाथ, चांदिनी, मुकुंद के राजेश, विविया संथ
IMDb Rating – 6.2
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
8. ग्रेटर कलेश (2025)
2025 में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ग्रेटर कलेश की कहानी काफी दिलचस्प है। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें नायिका ट्विंकल दिवाली के अवसर पर अपने घर लौटती है। और घर लौटने पर उसे एहसास होता है कि परिवार में अपेक्षा से कहीं अधिक राज, मनमुटाव और दबे इमोशंस मौजूद होते हैं। फिल्म में घरेलू माहौल, रिश्तों की जटिलताएँ और समय-समय पर उभरने वाली इमोशनल प्रॉब्लम्स को दिखाया गया है। ये हल्की-फुल्की लेकिन असरदार कहानी है, जिसमें त्योहार के समय घर लौटने की खुशी और उसके पीछे छिपे तनावों का संतुलन नजर आता है। त्योहार और पारिवारिक रिश्तों की कहानियाँ पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म मस्ट वॉच है।
निर्देशक – आदित्य चंदियोक
अभिनीत – अहसास चन्ना, साक्षी तंवर, सौरभ शुक्ला, सौरभ दुबे
IMDb Rating – 6.5
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
7. द एलीक्सिर (2025)
इंडोनेशियाई हॉरर फिल्म द एलीक्सिर 2025 में रिलीज हुई है। जसकी कहानी में एक पारिवारिक हर्बल-दवा बनाने वाली कंपनी दिखाई गई है, जिसमें युवा अमरता का एलीक्सिर तैयार करता है। लेकिन दवा के गलत प्रयोग से जोम्बी जैसी महामारी फैल जाती है। अब परिवार को अपने गाँव और जड़ों को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ये फिल्म केवल हॉरर नहीं बल्कि फैमिली, राष्ट्रीय पहचान और मानवीय संकट को भी दर्शाती है। हॉरर के साथ संस्कृति और सामाजिक तत्वों वाले अनुभव चाहने वालों के लिए यह फिल्म दिलचस्प है।
निर्देशक – किमो स्टाम्बोल
अभिनीत – मिखा तंबायोंग, एवा सेलिया, डॉनी दामारा, मार्थिनो लियो
IMDb Rating – 7.0
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
6. दे कॉल हिम ओजी (2025)
तेलुगु एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म They Call Him OG को 25 सितंबर 2025 को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, जिनका किरदार “ओजी” नामक माफिया बॉस का है। कहानी के अनुसार, मुंबई की अंडरवर्ल्ड से एक दशक के लिए गायब हुआ ओजी अचानक लौटता है और अपने साम्राज्य को पुनः स्थापित करने तथा अपनी शक्ति वापस पाने का निर्णय लेता है। लेकिन रास्ते में उसे पुराने दाव-पेंच, विश्वासघात और नए दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। ये फिल्म पावर-स्टार पवन कल्याण के फैन-बेस के लिए बड़ी उम्मीद थी जिसे थिएटर में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।
निर्देशक – सुजीत
अभिनीत – पवन कल्याण, इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज
IMDb Rating – 7.2
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
5. ऐलिस इन बॉर्डरलैंड (2020)
जापानी लाइव-एक्शन वेब-सीरीज ऐलिस इन बॉर्डरलैंड, जिसका पहला सीजन 10 दिसंबर 2020 को रिलीज हुआ था। ये कहानी युवा गेमर अरिसु और उसके दोस्तों की है, जो अचानक टोक्यो की एक खास जगह में पहुँच जाते हैं, जहाँ जिंदगी और मौत के बीच गेम्स में भाग लेना पड़ता है। शुरुआत में यह मजेदार लगता है, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि यह खेल आसान नहीं बल्कि बेहद खतरनाक है। सीरीज में केवल एक्शन ही नहीं बल्कि रिश्ते, मेंटल प्रेशर और गेमिंग का सामाजिक प्रभाव भी दर्शाया गया है। रोमांच-थ्रिलर-साइंस-फाई मिश्रण पसंद करने वालों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।
निर्देशक – शिनसुके सातो
अभिनीत – केंटो यमाजाकी, ताओ त्सुचिया, नागा सेत्सु, युकी मोरीशिता
IMDb Rating – 7.7
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
4. द डिप्लोमैट (2023)
पॉलिटिकल-थ्रिलर सीरीज द डिप्लोमैट 2023 में शुरू हुई थी और 2024 में इसका दूसरा सीजन आया था। इस सुपरहिट सीरीज में केरी रसेल और रुफस सवेल मुख्य भूमिका में हैं। जिसमें एक अमेरिकी राजनयिक महिला की कहानी को दर्शाया गया है। जो ब्रिटेन में अमेरिका की राजदूत बनती है और अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच पेशेवर और निजी जिंदगी को संभालने की कोशिश करती है। पॉलिटिकल ड्रामा, वर्ल्ड क्लास पावर, रणनीति और व्यक्तिगत संघर्ष इस शो के प्रमुख पहलू हैं। पॉलिटिकल थ्रिलर और इंटेलिजेंस-साइकोलॉजिकल ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज बेस्ट ऑप्शन है।
निर्देशक – डेबोरा काहन
अभिनीत – केरी रसेल, रुफस सुएल, डेविड ग्यासी, अली आहन
IMDb Rating – 7.8
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
3. वश लेवल 2 (2025)
वश लेवल 2, गुजराती भाषा में बनी सुपरनैचरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। जिसे 27 अगस्त 2025 को रिलीज किया गया था। यह फिल्म अपने पहले भाग की सफलता के बाद अगला क्रम है और इंटरनेट पर लगातार चर्चा में रही है। फिल्म में मेंटल स्ट्रेस, स्ट्रेंज पावर और रहस्यमयी घटनाएँ मुख्य भूमिका निभाती हैं। जिसका हिंदी डब netflix पर मौजूद है और बॉक्स-ऑफिस पर इसे अच्छी शुरुआत मिली है। ऐसे में यदि आप कम-प्रसिद्ध भाषा की हॉरर-थ्रिलर फिल्मों और अनपेक्षित मोड़ों वाले अनुभव पसंद करते हैं, तो यह फिल्म बेहतरीन है।
निर्देशक – कृष्णदेव याग्निक
अभिनीत – जानकी बोडिवाला, हितु कनोडिया, मोनल गज्जर, हितेन कुमार
IMDb Rating – 7.9
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
2. कुरुक्षेत्र: महाभारत का महायुद्ध (2025)
एनिमेटेड वेब-सीरीज कुरुक्षेत्र: महाभारत का महायुद्ध को 2025 में रिलीज किया गया है। इसमें 18 दिनों के महायुद्ध (पांडव-कौरव) को अलग-अलग योद्धाओं की दृष्टि से प्रस्तुत किया गया है। कथा में धर्म, युद्ध, परिवार, निर्णय और युद्ध के नैतिक आयाम शामिल हैं। एनीमेशन रूप में यह महाभारत को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर देती है, जहाँ युद्ध के पीछे के मानव भाव, बलिदान और परिवर्तन को भी दिखाया गया है। ऐतिहासिक-पौराणिक विषय पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म काफी बेहतरीन ऑप्शन है।
निर्देशक – उज्जान गांगुली
अभिनीत – विनोद शर्मा, साहिल वैद, सौम्या दान, अन्नामया वर्मा
IMDb Rating – 8.6
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
1. वन पंच मैन (2015)
जापानी एनीमे सीरीज वन पंच मैन, जिसका पहला सीजन 5 अक्टूबर 2015 से शुरू हुआ था। और जिसमें मुख्य किरदार साइटामा है, जो इतना शक्तिशाली है कि किसी भी दुश्मन को एक ही पंच में हरा देता है। लेकिन इस शक्ति के साथ उसका सामना जीवन के अर्थ, खालीपन और पहचान की चुनौती से होता है। ये शो सुपरहीरो पर व्यंग्य करता है और एक्शन-कॉमेडी के साथ थ्रिलर का मनोरंजन भी देता है। एनीमे, सुपरहीरो की स्टोरीज और बेहतरीन एक्शन-सीक्वेंस पसंद करने वालों के लिए ये शो परफेक्ट है।
निर्देशक – शिंगो नात्सुमे
अभिनीत – माकोतो फुरुकावा, काजुया नाकाई, युकी काजी, सुमेरागी नोबुनागा
IMDb Rating – 8.8
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
| नाम | शैली | रिलीज वर्ष | OTT प्लेटफ़ॉर्म |
|---|---|---|---|
| दॅ कॉल हिम ओजी | एक्शन थ्रिलर | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| ग्रेटर कालेश | ड्रामा, पारिवारिक | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| वैश लेवल 2 | हॉरर, थ्रिलर | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| द एलिक्सिर | हॉरर, थ्रिलर | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| वार 2 | एक्शन थ्रिलर | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| कुरुक्षेत्र | ऐतिहासिक ड्रामा, एनीमेशन | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| द गेम: यू नेवर प्ले अलोन | क्राइम, मिस्ट्री, थ्रिलर | 2025 | नेटफ्लिक्स |
| द डिप्लोमैट | ड्रामा, साय-फाई, पॉलिटिकल थ्रिलर | 2023 | नेटफ्लिक्स |
| वन पंच मैन | एनीमे, एक्शन, कॉमेडी | 2025 (सीजन 3) | नेटफ्लिक्स |
| ऐलिस इन बॉर्डरलैंड | साइ-फाई, थ्रिलर, मिस्ट्री | 2025 (सीजन 3) | नेटफ्लिक्स |
FAQ | क्या आप जानते हैं
उत्तर: यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें रोमांच और भावनात्मक कहानी का मेल है।
उत्तर: द गेम: यू नेवर प्ले अलोन क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर शैली की वेब सीरीज है।
उत्तर: यह एनीमेटेड वेब सीरीज महाभारत पर आधारित है और इसमें युद्ध और रणनीति को दर्शाया गया है।
उत्तर: यह पॉलिटिकल थ्रिलर और ड्रामा सीरीज है जिसमें एंबेसडर की राजनीतिक और व्यक्तिगत चुनौतियों को दिखाया गया है।
उत्तर: यह साइ-फाई, थ्रिलर और मिस्ट्री शैली की सीरीज़ है जिसमें पात्रों को जीवन और मृत्यु के खतरनाक खेलों में फंसाया गया है।










