Overview:बिहार के नामी ये 10 एक्टर ने बॉलीवुड दुनियां में छोड़ी है अपनी छाप
विज्ञान हो या राजनीति, खेल हो या एक्टिंग, बिहार के लल्ला हर जगह कमाल करने में माहिर है। बड़ी बड़ी उपलब्धि बिहारियों के नाम रही है। दुनिया को गणित का गणित का ज्ञान देने वाले आर्यभट्ट भी बिहार की ही हस्ती रहे थे। लेकिन आज हम उन हस्तियों के बारे में बात करने जा रहे है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है।
Bollywood Stars from Bihar: विज्ञान हो या राजनीति, खेल हो या एक्टिंग, बिहार के लल्ला हर जगह कमाल करने में माहिर है। बड़ी बड़ी उपलब्धि बिहारियों के नाम रही है। दुनिया को गणित का गणित का ज्ञान देने वाले आर्यभट्ट भी बिहार की ही हस्ती रहे थे। लेकिन आज हम उन हस्तियों के बारे में बात करने जा रहे है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है।
शत्रुघ्न सिन्हा

खामोश!!! इस डायलॉग से पहचाने जाने वाले कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा भी एक बिहार की मशहूर हस्ती है। इन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से 70 के दशक में बॉलीवुड दुनिया में अपनी धाक जमाई। उनकी एक्टिंग और डायलॉग के लोग आज भी दीवाने है। इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में जैसे बिहारी बाबू, जीने नहीं दूंगा, दोस्तन जैसी शानदार फिल्में दुनिया को दी है। इसके बाद इन दिनों इनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर्दे पर खूब छाई हुई है।
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी नाम बॉलीवुड दुनिया में इन दिनों बहुत ही छाया हुआ है। अपनी दमदार एक्टिंग और अपने स्टाइल की वजह से पंकज त्रिपाठी एक अलग ही हस्ती है। पंकज त्रिपाठी बिहार के एक छोटे से जिले गोपालगंज से आते है इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत टीवी सीरियल से शुरू की थी लेकिन उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल ऐसा जीता की वो बॉलीवुड की एक बड़ी हस्ती बन गये। मिर्जापुर, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, स्त्री, लूडो जैसी सुपरहिट और दमदार फ़िल्में दुनिया को दी है।
सुशांत सिंह राजपूत

दुनिया से अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत ने भी बिहार की धरती पर ही जन्म लिया था। टेलीविज़न शो से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद इन्होनें फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा और शुद्ध देसी रोमांस, छिछोरे, एमएस धोनी, केदारनाथ जैसी दमदार फ़िल्में बॉलीवुड को दी।
मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी भी इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक चमकते हुए शितारे है। बिहार के चंपारण के एक छोटे से गाँव में जन्में एक आम किसान के बेटे ने अपने अभिनय और दमदार एक्टिंग की वजह से दुनिया में अलग ही नाम से जाने जाते है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को वीर जारा, सत्य, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, आरक्षण, जैसी दमदार फ़िल्में दी है।
आलोक नाथ

बॉलीवुड दुनिया में पिता के अभिनय निभाने वाले मशहूर कलाकार अलोक नाथ भी बिहार के ही लल्ला है। इन्होने बॉलीवुड को मैंने प्यार किया, हम आपके है कौन, हम साथ साथ है जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी है।
शेखर सुमन
बॉलीवुड के एक्टर शेखर सुमन का जन्म भी बिहार के पटना में हुआ था बिहार से संबंध रखने वाले इस एक्टर ने भी फ़िल्मी जगत में अपनी एक्टिंग से अलग ही पहचान बनाई है। उत्सव, संसार, भूमि, पति परेम्श्वर जैसी फ़िल्में इनके नाम दर्ज है।
अखिलेंद्र मिश्रा

अखिलेंद्र मिश्रा भी बिहार में जन्में बॉलीवुड के अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपने नेगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी रोल के बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता है। वीरगति, सरफ़रोश, गंगाजल, अपहरण और रेडी जैसी फ़िल्में इनके नाम दर्ज है।
संजय मिश्रा

संजय मिश्रा बॉलीवुड दुनिया के एक मशूहर कॉमेडियन कलाकार है। इनका जन्म बिहार के दरभंगा में हुआ था। सत्या, दिल से, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, साथिया, जमीन, सन ऑफ सरदार, जॉली एलएलबी, बॉस, आंखो देखी, भूतनाथ रिटर्न्स, किक, दम लगा के हईशा जैसी फिल्मों में अपने दमदार कॉमेडियन एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।
प्रकाश झा
बॉलीवुड दुनिया में सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों से जाने जाने वाले कलाकार प्रकाश झा का जन्म भी बिहार के चम्पारन में ही हुआ था। बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, टर्निंग 30 जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता।
अभिमन्यु सिंह

अभिमन्यु सिंह भी बॉलीवुड में बिहार दाउदपुर से जन्में कलाकार है। इन्हें ज्यादातर नेगेटिव रोल के लिए ही जाना जाता है। फिल्म अक्स से 2001 में उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। जिसके बाद जन्नत, मॉम और रक्त चरित्र जैसी कई फ़िल्मों में काम किया। भौकाल वेब सीरीज से अभिमन्यु सिंह काफी फेमस हुए है।
