ये है नीता अंबानी की खूबसूरती का राज, ऐसा है रूटीन और डाइट: Nita Ambani Diet
Nita Ambani Diet

Nita Ambani Diet: नीता अंबानी भारत ही नहीं बल्कि देशभर का जाना माना चेहरा हैं। अंबानी परिवार की बहु होने के अलावा एक बिजनेस वूमेन के तौर पर पहचानी जाती हैं। नीता फिलहाल अपनी उम्र के 60 साल वाले पढ़ाव पर पहुंच चुकी हैं लेकिन जिस तरह से उनकी हेल्थ और ब्यूटी नज़र आती हैं, विश्वास कर पाना मुश्किल है कि उनकी उम्र इतनी होगी। नीता अंबानी अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सक्रिय हैं और वह हमेशा बहुत खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। तो चलिए जानते हैं नीता अम्बानी के फिटनेस रूटीन के बारे में।

Also read: NMACC में नीता अंबानी के बेस्ट लुक्स: Nita Ambani Looks

नीता अंबानी अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा कमिटेड है। पैसे से वह बिजनेस वूमेन जरूर हैं लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वह अपनी हेल्थ के लिए टाइम जरूर निकालती है।

नीता अंबानी खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। फिजिकल फिटनेस के लिए वह जिम भी करती हैं लेकिन योग का उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है।

नीता अंबानी अपनी हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। उनकी डाइट में सारे न्यूट्रिशन शामिल होते हैं। उनके खाने में फ्रूट, वेजिटेबल, नट्स और सीड्स शामिल होते हैं। वह वही खाना पसंद करती हैं जो उनके शरीर को विटामिन और मिनरल अच्छी तरह से दे सके। वह प्रोसैस्ड और पैक फूड बिल्कुल भी नहीं खाती है और नेचुरल इनग्रेडिएंट को ज्यादा महत्व देती है।

नीता अंबानी के दिन की शुरुआत टहलने और उसके बाद ब्रेकफास्ट करने से होती है। वो सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं। वापस आने के बाद वह नाश्ता करती हैं जिसमें बीटरूट का जूस शामिल होता है। वह जूस को दिन में दो बार पीती हैं। यही उनकी खूबसूरत स्किन का राज़ है।

नीति के लंच में अलग-अलग वैरायटी के फूड आइटम शामिल होते हैं जो न्यूट्रिशन से भरे होते हैं। वह लॉन्च के समय मिक्स वेजिटेबल सूप पीना पसंद करती हैं। वो ज्यादा शक्कर और नमक वाला खाना पसंद नहीं करती। उनका डिनर भी काफी श्रद्धा हुआ है और वह रात के समय हल्का खाना पसंद करती हैं। रात के समय उनके खाने में ऐसे आइटम्स शामिल होते हैं जो न्यूट्रिशन की पूर्ति तो करते हैं लेकिन हैवी नहीं होते।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...