‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में मुश्किलों का सामना करने आ रहे हैं ये सितारे: Khatron ke khiladi 14 Contestant
Khatron ke khiladi 14 Contestant

Khatron ke khiladi 14 Contestant: रियलिटी शोज में रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ की बात ही कुछ और है। बड़े पर्दे पर गाड़ियों और एक्‍शन के धमाके दिखाने वाले रोहित इस शो में ऐसे खतरों से भरे धमाके करते हैं कि सितारे कांप जाते हैं। खबरों के मुताबिक रोहित शेट्टी के इस चर्चित शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां तक शो में शामिल होने वाले कुछ सितारों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में बिग बॉस 17 के दो जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि रोहित के खतरों के इशारों पर इस बार किन सितारों की शामत आने वाली है। हालांकि अब तक ये लिस्‍ट पूरी तरह से फाइनल नहीं हुई है। लेकिन खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इन नामों की चर्चा जोरों पर है।

Also read: अपने स्टंट्स के लिए मशहूर रोहित शेट्टी को जानिए क्यों आता है गुस्सा

टीवी पर छोटी सरदारनी से एक्टिंग में पहचान बनाने वाली निम्रत कौर आहलूवालिया के नाम की चर्चा खतरों के खिलाड़ी के लिए हो रही है। बिग बॉस 16 में मंडली के सदस्‍य के रूप में फेमस हुई निम्रत को उस सीजन के बाद खतरों के खिलाड़ी में जगह नहीं मिली थी। हालांकि इस बार रोहित शेट्टी के शो में उनकी एंट्री होने की संभावना है।

गश्‍मीर महाजनी टीवी पर अपनी अदाकारी और डांस का हुनर दिखा चुके हैं। खबरों की मानें तो वे अब खतरों के खिलाड़ी 14 में अपना साहस दिखाने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स गश्‍मीर को शो में लेने के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

बिग बॉस 17 में मनारा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनके एक्‍शप्रेशंस की वजह से वे काफी चर्चा में रहीं। अब इसके बाद मनारा चोपड़ा के खतरों के खिलाडी में नजर आने की संभावना बनती नजर आ रही है।

खबरों की माने तो बिग बॉस 17 के वाइल्‍ड कार्ड कंटेस्‍टेंट समर्थ जुरैल भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री करने के बाद समर्थ ने शो में लोगों को काफी एंटरटेन किया था। अब खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन में कोई न कोई एंटरटेनर भी होता ही है। लगता है इस बार समर्थ वो कमी पूरी करने वाले हैं।

‘द कपिल शर्मा’ शो में कॉमेडी में हाथ आजमाने वाली सुमोना चक्रवर्ती इस बार कपिल के शो में नजर नहीं आ रही हैं। खबरों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने सुमोना को शो के लिए अप्रोच किया है। अब देखना होगा कि कॉमेडी छोड़ सुमोना चक्रवर्ती छोटे पर्दे पर एक्‍शन करती नजर आएंगी।

बिगबॉस 17 में अपने प्‍यार की कहानी और भावनाओं के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिषेक शो के रनर अप रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक को खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने के लिए प्रपोजल मिला है। अब शो में शामिल होने का फैसला अभिषेक लेंगे।

इन नामों के अलावा भी कई सितारों के नाम की चर्चा खतरों के खिलाड़ी के लिए हो रही है। जिनमें ‘झलक दिखला जा’ की विनर मनीषा रानी, अभिषेक मल्‍हान, एल्विश यादव जैसे नाम शामिल हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...