Overview:
इस हफ्ते थिएटर में आने वाली 16 नई फिल्मों की लिस्ट आपके लिए तैयार है। अक्टूबर 15 से 19 के बीच रिलीज हो रहीं ये फिल्में हर जॉनर के दर्शकों को कुछ नया देने का वादा करती हैं।
Theatre Alert October 15 to 19 New Movie Releases 2025: अक्टूबर 15 से 19, 2025 के बीच सिनेमाघरों में मनोरंजन का धमाका होने जा रहा है। इस हफ्ते थियेटर में रोमांस, एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से लेकर हॉरर और मिस्ट्री तक – हर जॉनर की 16 बेहतरीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई पॉपुलर फिल्मों के साथ कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और शोज थिएटर में देखने को मिलने वाली हैं।
Table of contents
1. द फैमिली मैकमुलन
द फैमिली मैकमुलन की कहानी मैकमुलन परिवार पर आधारित है, जिसके सभी सदस्य एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। और जीवन की परेशानियों का सामना हिम्मत और बेहद चतुराई से करते हैं। लेकिन परिवार की निष्ठा को साबित करने के लिए उन्हें अपने प्यार और वफादारी के बीच चुनना पड़ता है।
कास्ट : एडवर्ड बर्न्स, कोनी ब्रिटन, माइकल मैकग्लोन, ट्रेसी एलिस रॉस, हॉल्स्टन सेज, जुलियाना कैनफील्ड, पिको अलेक्जेंडर, ब्रायन डी’आर्सी जेम्स
निर्देशक : एडवर्ड बर्न्स
भाषा : अंग्रेजी
जॉनर : कॉमेडी, ड्रामा
रिलीज डेट : 15 अक्टूबर 2025
2. थियेटर: द मिथ ऑफ रियलिटी
फिल्म थियेटर: द मिथ ऑफ रियलिटी एक एक्ट्रेस की कहानी है। जिसे ये समझने में कठिनाई होती है कि वास्तविकता और भ्रम में अंतर कैसे किया जाए। वह स्टेज पर सच को परफॉर्म करने की कोशिश में उलझ जाती है। फिल्म समाज और संस्कृति में महिलाओं पर लगे प्रतिबंधों और उनके संघर्षों को भी दर्शाती है।
कास्ट : रीमा कलिंगल, सारसा बलुस्सेरी
निर्देशक : सजिन बाबू
भाषा : मलयालम
जॉनर : मिस्ट्री
रिलीज डेट : 16 अक्टूबर 2025
3. द पेट डिटेक्टिव
द पेट डिटेक्टिव की कहानी एक विचित्र पालतू जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यमयी मामलों में उलझ जाता है। ऐसे में वो और उसकी पत्नी एक खास तोते के साथ उलझ जाते हैं, जो उनके जीवन के सभी फैसलों को प्रभावित करने लगता है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। जिसे आप जरूर एंजॉय कर सकते हैं।
कास्ट : शराफुद्दीन, अनुपमा परमेश्वरन, विनय फॉर्ट
निर्देशक : प्रनीश विजयन
भाषा : मलयालम
जॉनर : रोमांटिक कॉमेडी
रिलीज डेट : 16 अक्टूबर 2025
4. मित्र मंडली
तेलुगु फिल्म ‘मित्र मंडली’ में एक राजनेता की बेटी और उसके दोस्तों के ग्रुप और उनकी अनोखी मित्रता की कहानी को दर्शाती है। ये कहानी रोमांस और कुछ अजीबोंगरीब घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उनके जीवन को पूरी तरह उल्टा-पुल्टा कर देती है।
कास्ट : निहारिका एनएम, प्रीयदर्शी पुलिकोंडा, वीटीवी गणेश, वेनेला किशोर, सत्य, रैग मयूर
निर्देशक : विजयेंद्र एस
भाषा : तेलुगु
जॉनर : कॉमेडी
रिलीज डेट : 16 अक्टूबर 2025
5. डीजल
तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डीजल’ में कच्चे तेल माफिया के व्यापार और इससे जुड़ी राजनीति को दर्शाया गया है। फिल्म डीजल यह दिखाती है कि डीजल का भंडारण और बिक्री कैसे दुनिया में समस्याएँ पैदा करती हैं।
कास्ट : हरीश कल्याण, अथुल्या रवि, पी. साई कुमार, अनन्या, करुणास, रमेश थिलक, काली वेन्कट, विवेक प्रसन्ना, सचिन खेड़ेकर, साई कृष्ण, जाकिर हुसैन, थंगदुराई, केपीवाई धेना, अपूर्वा सिंह
निर्देशक : शानमुगम मुथुसामी
भाषा : तमिल
जॉनर : एक्शन, थ्रिलर
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
6. कांबी कटना कथाई
कांबी कटना कथाई एक ठग की कहानी है, जो लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए आध्यात्मिक गुरु बन जाता है। मजाक में शुरू की उसकी ये योजना धीरे-धीरे बहुत बड़ी हो जाती है और वह कीमती पन्ने के हीरे की चोरी में उलझ जाता है, जिससे कई बेहद हंसाने वाली घटनाएँ घटती हैं। ये फिल्म 17 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। जिसे आप अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
कास्ट : नटराजन सुब्रमण्यम, आर्थी शालिनी, मुकेश रवि, सिंगम पुली
निर्देशक : राजनाथन पेरियासामी
भाषा : तमिल
जॉनर : कॉमेडी
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
7. ड्यूड
फिल्म ड्यूड दो बचपन के दोस्त अगन और कुराल की दोस्ती की कहानी है। जिसमें अगन की गहरी भावनाएँ नजरअंदाज हो जाती हैं, जब कुराल को अपनी अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये फिल्म अतीत और वर्तमान में रोमांस की तुलना करती है। आप भी रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी ड्रामा देखना चाहते हैं, ते ये फिल्म बेस्ट ऑप्शन है।
कास्ट : प्रदीप रंगनाथन, ममिथा बैजू, नेहा शेट्टी, आर. सरथकुमार, हृदु हरोन, रोहिनी
निर्देशक : कीर्तिस्वरन
भाषा : तमिल
जॉनर : रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
8. बाइसन: कालामाडान
बाइसन: कालामाडान एक ग्रामीण गांव के लड़के की कहानी है, जो अपने करियर में कबड्डी को चुनता है और हिंसा को छोड़ देता है। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करता है। ऐसे में ये तमिल स्पोर्ट्स, ड्रामा मस्ट वॉच है।
कास्ट : ध्रुव विक्रम, अनुपमा परमेश्वरन, लाल, पासुपति, राजिशा विजयन, हरी कृष्णन, अज़गम परुमाल, कैलयरसन
निर्देशक : मारी सेल्वराज
भाषा : तमिल
जॉनर : स्पोर्ट्स, ड्रामा
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
9. तेलसू काडा
तेलसू काडा एक खूबसूरत रोमेंटिक कॉमेडी ड्रामा है। जिसमें दो व्यक्तियों के बीच के रोमांस और साथ रहने की प्यारी कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में दोनों को अपने व्यक्तिगत इच्छाओं को भूलकर सही रास्ता चुनना पड़ता है। जिसे आप 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं।
कास्ट : सिद्धु जॉन्नालगड्डा, राशी खन्ना, श्रीनिधि शेट्टी, हर्ष चेमुदु, रवि मरिया
निर्देशक : नीरजा कोना
भाषा : तेलुगु
जॉनर : रोमांटिक, कॉमेडी
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
10. फ्रेंकेंस्टीन
जैकब एलॉर्डी और गिलर्मो डेल टोरो की ये फिल्म एक अजीब प्राणी की कहानी को दर्शाती है, जिसे एक कुशल वैज्ञानिक ने बनाया है। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे आविष्कार इंसान के पतन का कारण बन सकते हैं। बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ ये साइंस फिक्शन फिल्म मस्ट वॉच है।
कास्ट : ऑस्कर आइजैक, जैकब एलॉर्डी, मिया गोथ, फेलिक्स कमरर, लार्स मिकेलसन, डेविड ब्रैडली, लॉरेन कॉलिंस, चार्ल्स डांस, क्रिस्टोफ वाल्ट्ज
निर्देशक : गिलर्मो डेल टोरो
भाषा : अंग्रेजी
जॉनर : गोथिक, साइंस फिक्शन
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
11. द मास्टरमाइंड
1972 में वॉर्सेस्टर आर्ट म्यूजियम में हुई चोरी से प्रेरित, ये फिल्म एक सामान्य परिवार के व्यक्ति की दोहरी जिंदगी को दर्शाती है, जो गुप्त रूप से आर्ट थिफ बन जाता है। ऐसे में द मास्टरमाइंड एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर है, जिसे आप जरूर एंजॉय कर सकते हैं।
कास्ट : जोश ओ’कॉनर, अलाना हाइम, होप डेविस, जॉन मगारो, गैबी हॉफमैन, बिल कैंप
निर्देशक : केली राइचार्डट
भाषा : अंग्रेजी
जॉनर : हीस्ट (सस्पेंस)
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
12. ट्रुथ एंड ट्रिजन
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मनी का एक लड़का हेलमुथ हुबेनर अपने दोस्तों कार्ल और रूडी के साथ प्रतिरोध समूह बनाता है, ताकि अपने यहूदी दोस्तों की गिरफ्तारी का बदला ले सके। बढ़िया कास्ट के साथ ट्रुथ एंड ट्रिजन एक मस्ट वॉच ड्रामा है।
कास्ट : ईवान होरॉक्स, फर्डिनेंड मैके, डैफ थॉमस, नाई ऑककोमोर, रूपर्ट इवांस
निर्देशक : मैट व्हिटेकर
भाषा : अंग्रेजी
जॉनर : ड्रामा
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
13. गुड फॉर्च्यून
गुड फॉर्च्यून में एक ईमानदार एंजेल अपने पंख तब खो देता है। जब वह यह साबित करने में असफल रहता है कि पैसा सभी समस्याओं का हल नहीं है। एक घटना के बाद बॉडी स्वैप कर वह एक व्यक्ति पैसे के साथ अपनी समस्याओं को देखता है और एक पूर्व अमीर व्यक्ति के साथ रूममेट बन जाता है।
कास्ट : सेथ रोजन, अजीज अंसारी, कीके पामर, सैंड्रा ओह, कीअनू रीव्स
निर्देशक : अजीज अंसारी
भाषा : अंग्रेजी
जॉनर : सुपरनेचुरल, कॉमेडी
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
14. ब्लैक फोन 2
2021 की फिल्म द ब्लैक फोन का सीक्वल, जो 1982 में शुरू होता है। फिनी ब्लेक अपने अतीत के डर को पीछे छोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी बहन घायल बच्चों और फोन की आवाज को लेकर भविष्यद्रष्टियाँ देखने लगती है। ऐसे में ये सुपरनेचुरल, हॉरर फिल्म वीकेंड मस्ट वॉच है।
कास्ट : ईथन हॉक, मेसन थेम्स, माडलीन मैग्रा, जेरमी डेविस, डेमियन बिचिर
निर्देशक : स्कॉट डेरेकसन
भाषा : अंग्रेजी
जॉनर : सुपरनेचुरल, हॉरर
रिलीज डेट : 17 अक्टूबर 2025
15. क्रैम्प
जेंस नानी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म क्रैम्प दो मुख्य पात्रों के बीच रोमांस की बेहद खूबसूरत और अनोखी कहानी को दर्शाती है, जो अप्रत्याशित बाधाओं को पार करते हैं। फिल्म में ये देखना दिलचस्प है, कि क्या ये दोनों एक दूसरे का साथ दे पाएंगे और क्या इनका प्यार
सफल हो पायेगा।
कास्ट : किरण अब्बावरम, युक्ति थरेजा, साई कुमार, नरेश, वेनेला किशोर
निर्देशक : जेंस नानी
भाषा : तेलुगु
जॉनर : एक्शन, रोमांटिक
रिलीज डेट : 18 अक्टूबर 2025
16. तेज रफ्तार
फिल्म तेज रफ्तार एक स्लम के लड़के की कहानी को दर्शाती है, जो अपना जीवन बदलना चाहता है। उसे अपनी सफलता के लिए कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है और अपने कोच के साथ संबंधों की परीक्षा भी होती है। सुनंदा श्यामल मित्र की ये फिल्म बेहद खूबसूरत और देखने लायक है।
कास्ट : समीर सोनी, हृषिता भट्ट, सिद्धार्थ निगम, जन्नत जुबैर रहमानी
निर्देशक : सुनंदा श्यामल मित्र
भाषा : हिंदी
जॉनर : ड्रामा, स्पोर्ट्स
रिलीज डेट : 19 अक्टूबर 2025
















