पीसा की मीनार से भी ऊंची है दुनिया की सबसे बड़ी जींस: World's largest pair of jeans
यह जींस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।
World’s Largest Pair of Jeans: यूं तो आप रोजाना जींस देखते होंगे या पहनते होंगे लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी जींस होती, तो वह कैसी दिखती। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी जींस पीसा के मीनार से भी ऊंची है। दुनिया की सबसे बड़ी जींस को चीन में प्रदर्शित किया गया है। इस विशाल डेनिम को 28 सितंबर को चीन के गुआंग्शी प्रांत के फुमियान में प्रदर्शित किया गया। यह जीन्स 76.34 मीटर (250 फीट 5 इंच) लंबी है और इसकी कमर की परिधि 58.164 मीटर (190 फीट 10 इंच) है। यह जींस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।
जब इसकी ऊंचाई की तुलना की गई तो खुलासा हुआ कि यह इटली की पीसा मीनार (55 मीटर/180 फीट) और अमेरीका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (पेडेस्टल सहित 93 मीटर/ 305 फीट) के बीच आती है। इसे बनाना इतना आसान नहीं था। इसे बनाने के लिए 5.5 किलोमीट कपड़ा लगा और इसमें 7.8 मीटर लंबी ज़िप और 1.2 मीटर व्यास का स्टेनलेस स्टील बटन लगा।
Also read: इंसानों के लिए ही नहीं यहां मुर्गों के लिए भी बना है अलग से कानून, जानिए उनके अधिकार
इसे बनाने में 18 दिन लगे और 30 से ज्यादा कारीगरों ने इस पर काम किया। इस जींस को यूलिन शहर में स्थित यिक्सिंग टेक्सटाइल कंपनी ने तैयार किया है।
बता दें कि इससे पहले सबसे बड़ी जींस का रिकॉर्ड पेरु के लीमा में पेरिस पेरु द्वारा बनाए गए जींस का था। यह जींस 65.50 मीटर (214 फीट 10 इंच) लंबी और 42.70 मीटर (140 फीट 1 इंच) चौड़ी थी।
Photo courtesy : Guinness World Records
