The Archies Review: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 7 दिसम्बर को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरूख खान और शहंशाह अमिताभ बच्चन की नई जेनरेशन में इस फिल्म से अपने करिअर की शुरूआत की। जिसकी वजह से दर्शकों में इस फिल्म के प्रति काफी क्रेज था। सभी शाहरूख की लाडली सुहाना और अमितााभ के नाती अगस्त्य नंदा की एक्टिंग देखने के लिए बेकरार थे। वहीं जान्हवी के बाद खुशी कपूर को भी एक्टिंग करते देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होने वाला था। अब जब फिल्म स्ट्रीम हो चुकी है तो क्रिटिक्स से लेकर दर्शक सभी फिल्म के प्रति अपना नजरिया पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ‘द आर्चीज’ में किसने कितना प्रभावित किया।
Also read : जानें ‘दा आर्चीज़’ फेम खुशी कपूर से कौन शादी करना चाहता है: Khushi Kapoor Latest News
फिल्म जोया और रीमा ने बखूबी पर्दे पर उकेरा है
फिल्म क्रिटिक रंगन ने फिल्म के दर्शकों को दो भाग में बांटकर फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि अगर आपने ‘आर्चीज’ कॉमिक पढी है तो आप इस फिल्म से कनेक्ट कर पाएंगे। जोया अख्तर और रीमा कागती ने फिल्म की कहानी को बखूबी पेश किया है। रंगन के अनुसार फिल्म की कास्टिंग अच्छी है। सभी एक्टर्स ने आर्ची के कैरेक्टर्स को बखूबी निभाया है। फिल्म पर जोया ने कुछ डेवलपमेंट के इश्यूज भी ढइाए हैं जो डेवलनमेंट की वजह से एनवॉयरमेंट में हो रहे बदलावों पर चर्चा करते हैं। फिल्म में कमी रंगन को लगी जो थी फिल्म की लेंथ। फिल्म कुछ ज्यादा लम्बी है। सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है।
सुभाष घई ने सराहा नए टैलेंट को
फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक जिन्होंने न जाने कितने नए चेहरों को बॉलीवुड के लिए खोजा उन्हें जोया अख्तर की फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेअर कर लिखा ‘ जोया अख्तर मुझे बहुत पसंद हैं, वे अपनी हर नई फिल्म के साथ सरप्राइज करती हैं। मैंने इस आर्चीज का प्रीमियर अटैंड किया उन्होंने बेहतरीन म्यूजिकल फिल्म बनाई है। स्टार किड्स की परफॉर्मेंस भी फिल्म में शानदार है। नए टैलेंट को ढेर सारी शुभकामनाएं।‘
किसी ने सराहा तो किसी ने नकारा
स्टारकिड्स की परफॉर्मेंस जहां सेलिब्रिटीज और फिल्म जगत के लोगों साथ क्रिटिक्स को पसंद आ रही है। वहीं दर्शकों में किसी को ये भाई है तो किसी ने इसे सिरे से नकार दिया है। सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर ने आर्ची कॉमिक के किरदारों को पर्दे पर अपने अंदाज में पेश किया है।
सुहाना पर हुए फिदा कुछ फैन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की बेटी से दर्शकों से काफी उम्मीद थी। हालांकि सुहाना की अदाकारी के फैन उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सुहाना के फिल्म में उनके पिता के साथ सीन को सबसे बेहतरीन बताते हुए फैन ने उनकी अदाकारी का तरीफ की।
