'द आर्चीज़' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, दिखा सुहाना, अगत्स्य और खुशी का लव ट्रायंगल: The Archies Trailer Release
The Archies Trailer Release

The Archies Trailer Release: ज़ोया अख़्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ज़ोया अख़्तर अपने दर्शकों के लिए कुछ नया ला रही हैं। ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। द आर्चीज़ में नए कलाकार नज़र आएँगे। सुहाना खान भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था। अब ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं कैसा है ट्रेलर जिसके लिए सुहाना के फैंस उत्सुक थे।

Also read : क्या सुहाना खान के बॉयफ्रेंड हैं अगस्त्य नंदा?: Suhana Khan BF

ट्रेलर में स्कूल स्टूडेंट्स के संघर्ष की एक प्यारी सी कहानी है जो मोटीवेट करती है। वो सभी मिलकर एक ग्रीन पार्क को प्लाज़ा बनने से रोकते हैं। ट्रेलर में सुहाना खान, ख़ुशी कपूर , अगत्स्य नंदा , वेदांग , मिहिर आहूजा , अदिति , विनय पाठक जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में रेट्रो थीम को सोशल मीडिया यूज़र्स काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना ने फिल्म में वेरोनिका का किरदार निभाया है जो कि बड़े बिसनेसमैन की बेटी है। वेरोनिका के पापा ग्रीन पार्क की ज़मीन पर एक प्लाज़ा बनाना चाहते हैं इस वजह से उसकी दोस्त के पापा का बुक स्टोर बंद होने की कगार पर है। सारे दोस्त इस प्लाज़ा के खिलाफ होते हैं और ग्रीन पार्क की बर्बादी न हो उसके लिए संघर्ष करते हैं। देखना होगा कि दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है। फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए थे। फ़िल्म ‘द आर्चीज़’ की स्टार कास्ट भी इस दिवाली पार्टी में शामिल हुई थी। सुहाना और अगत्स्य के साथ में दिखने से एकबार फिर इनके रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में आ गयीं हैं। पहले भी इनके रिलेशनशिप की खबरें आयीं थी। इस दिवाली पार्टी में ‘द आर्चीज़’ की टीम ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नज़र आयी।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...