सीरीज ‘तनाव 2’ में बढ़ेगा आतंक, इस दिन होगी ओटीटी पर स्‍ट्रीम: Tanaav Season 2 Streaming
Tanaav Season 2 Streaming

Tanaav Season 2 Streaming : कश्‍मीर में आतंकवादियों के आतंक की कहा‍नी को फिल्‍मों और वेब सीरीज में दिखाया ही जाता है। जिसकी वजह से ये कहानियां कई बार दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रहती हैं। लेकिन इनमें से कई दर्शकों के दिलों को भाती भी हैं। इनमें से ही एक ‘तनाव’ है। ‘तनाव’ के पहले सीजन ने दर्शकों को प्रभावित किया। अब इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर सामने आ चुका है। दूसरे सीजन में पहले से ज्‍यादा आतंक और दहशत की झलक देखने को मिल रही है। इस बार न सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि आर्मी के जवान और स्‍पेशल फोर्स आतंक के निशाने पर है। इस सीजन में फोर्स और आतंकी के बीच के ‘तनाव’ से घाटी के हालात बद से बदतर होते नजर आएंगे। इसका ट्रेलर काफी जबरदस्‍त लग रहा है। ‘तनाव’ के एक्‍शन और रोमांच को देखने के लिए आपको ज्‍यादा इंतजार नहीं करना होगा। ट्रेलर की झलक के साथ जानें कि इसे कब और कहां देख सकते हैं।

Also read: बड़े पर्दे पर जल्द होगा इन बॉलीवुड फिल्मों का क्लैश, सितारे देंगे एक दूजे को कड़ी टक्कर: Bollywood Movies Clash

तनाव के पिछले सीजन में स्‍पेशल टास्‍क फोर्स को खतरनाक आतंकवादी उमर रियाज जिसे पहले कबीर (मानव बिज) मार चुका है उसके जिंदा होने की खबर मिलती है। कबीर उसे मारने के बाद फोर्स छोड़ चुका है लेकिन उसके जिंदा होने की खबर से वो परेशान होता है और वापस फोर्स के साथ उसे पकड़ने का काम करता है। विक्रांत राठौर (अरबाज खान) कबीर के साथ उमर रियाज को पकड़ने का जाल बिछाते हैं लेकिन नाकामयाब होते हैं। अंत में कबीर उमर को एक बार फिर मार देता है। अब इस बार सीरिया से ट्रेंनिंग लेकर अल दमिश नाम का आतंकवादी कश्‍मीर में आते ही आम लोगों के साथ कुछ सेना के जवानों को भी ब्‍लास्‍ट में मरवाता है। इसके बाद फोर्स एक बार फिर सक्रिय होती है। अल दमिश का असली नाम फरीद मीर है। वो दस सालों बाद ट्रेनिंग लेकर वापस आया है। वो अपने पिता को मारने वालों से बदला लेने के साथ हिंदुस्‍तान को तबाह करना चाहता है। वो पढ़े लिखे युवाओं को ट्रेन कर अपना काम शुरू करता है। ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिल रही है कि किस तरह वो फोर्स की नाक में दम कर देता है। यही नहीं वो कबीर पर हमला भी करता है। इसके बाद कबीर विक्रांत के साथ मिलकर उसे पकड़ने की तैयारी करता है। पूरी स्‍पेशल टास्‍क फोर्स अल दमिश को पकड़ने में जुट जाती है। अब देखना ये है कि इस बदले और आतंक की जंग में अल दमिश कितनी तबाही मचाता है और स्‍पेशल फोर्स के जवानों को देश की रक्षा के लिए क्‍या कीमत चुकानी पड़ती है।

‘तनाव’ वेब सीरीज इजरायली शो ‘फौदा’ का अडैप्‍टेशन है। इस सीरीज का निर्देशन सुधीर मिश्रा और ई. निवास ने किया है। सीरीज में अरबाज खान और मानव विज के अलावा रजत कपूर, एकता कौल, समित कौल और सत्‍यदीप वलूचा। सीरीज का दूसरा सीजन सोनी लिव पर 6 सितम्‍बर को स्‍ट्रीम होगा।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...