Celebrities who Studied Engineering: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्लैमरस वर्ल्ड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने पहले तो इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। फिर बाद में एक्टिग को चुन लिया और आज ये स्टार्स सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित करियर को छोड़कर इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में आने का जोखिम उठाया, हालांकि उनका भाग्य और लगन दोनो ने ही उनका साथ दिया। इसलिए आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आईए जानते हैं ऐसे 6 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में, जिन्होंने इंजीनियरिंग करियर को छोड़कर अभिनय को चुना।
विक्की कौशल
विक्की कौशल ने दूरसंचार इंजीनियरिंग (Telecommunication Engineering) में मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री हासिल की। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक इंडस्ट्रियल टूर किया, जिस समय उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनका असली लक्ष्य इंजीनियरिंग नहीं बल्कि एक्टिंग की दुनिया है। जब उन्हें इस बात का पता चला कि उनका दिल कैमरे के सामना करने में सहज महसूस करता है। तो पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ में काम किया। फिर ‘मसान’ जैसी फ़िल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।
तापसी पन्नू
तापसी आज बॉलीवुड में बिंदास गर्ल के नाम से जानी जाती हैं, जिन्होंने नई दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और फिर एक्टिंग के माध्यम से 2010 में फिल्मों में अपना पहला कदम रखा। उनकी पहली डेब्यू फिल्म तेलुगु में थी, जिसका नाम ‘झुम्मांडी नादम’ था।
कृति सेनन
कृति सेनन ने नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B-Tech की डिग्री हासिल की। इसके बाद कृति सेनन मॉडलिंग में आईं और फिर जाकर साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’फिल्म से बॉलीवुड में कमाल का डेब्यू किया। मूवी में लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई। बता दें उनकी पहली फिल्म नेनोक्कादीन’ थी, जो एक तेलुगु फिल्म है।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन आज एक सफल अभिनेता हैं, जिन्होंने बायो टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की हुई है कॉलेज के दौरान उन्होंने चोरी चुपके एक ऑडिशन दिया था इसके बाद उन्होंने डिग्री हासिल करने के साथ-साथ अभिनय में भी अपना पूरा समर्पण दिया।
रितेश देशमुख
इस अभिनेता के बारे बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने अमेरिका से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल प्रप्त की है। इस फील्ड में उन्होंने कुछ वक्त तक काम भी किया। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें फिल्मी दुनिया की चमक-दमक ने अपनी ओर झुका लिया फिर एक समय आया जब उन्होंने आर्किटेक्चर के बजाय एक्टिंग को ही करियर बना लिया। आज बॉलीवुड में मल्टीटैलेंटेड रोल के लिए जाने जाते हैं।
आर. माधवन
आज के समय में आर. माधवन युवाओं के लिए आइकॉन के तौर पर जाने जाते हैं। माधवन इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री हासिल करने के साथ ही पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। एक समय में उन्हें यंग साइंटिस्ट के तौर पर कनाडा जाने का मौका भी मिला था, जबकि उनके सिर पर एक्टिंग का जुनून ऐसा सवार था कि वो उन्होंने आखिरकार ग्लैमर की दुनिया कदम रख ही लिया।
